
New Delhi, 3 नवंबर . चक्रवात ‘मुरासु’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बातचीत की है. गृह मंत्री शाह ने सीएम नायडू को हरसंभव मदद की बात कही है. गृह मंत्री की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की गई है.
गृह मंत्री अमित शाह की ओर से एक्स पोस्ट में लिखा गया, “आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू से चक्रवात ‘मुरासु’ के असर के बारे में बात की. उन्हें केंद्र से हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहले से ही जमीन पर हैं, और प्रभावित लोगों की मदद कर रही हैं. India Government पक्के इरादे के साथ लोगों के साथ खड़ी है.”
गृह मंत्री की ओर से आगे लिखा गया, “मैंने आंध्र प्रदेश के Chief Minister चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की और चक्रवात ‘मुरासु’ के असर के बारे में डिटेल में जाना. मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि केंद्र Government हर तरह की मदद और सपोर्ट देगी. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहले से ही जमीन पर हैं, राहत के काम कर रही हैं और चक्रवात से प्रभावित इलाकों में लोगों के लिए सपोर्ट के तौर पर खड़ी हैं. India Government किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने के पक्के इरादे के साथ आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी है.”
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से Tuesday सुबह 8 बजे जारी बुलेटिन में बताया गया कि दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य हिस्से में मौजूद भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ पिछले 6 घंटों के दौरान 8 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा. नेल्लोर और नरसपुर के बीच, ओंगोल के पास दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार किया. इस दौरान हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा थी, जो झोंकों के साथ 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच रही थी.
आईएमडी के अनुसार, Tuesday सुबह 5:30 बजे यह तूफान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में ओंगोल के पास स्थित था. यह बापटला (आंध्र प्रदेश) से लगभग 40 किमी दक्षिण-पश्चिम, कावली (आंध्र प्रदेश) से 80 किमी उत्तर-उत्तर-पूर्व, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 120 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम और नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) से 130 किमी उत्तर में है.
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि ‘मुरासु’ उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने और धीरे-धीरे कमजोर होकर दोपहर तक एक ‘चक्रवाती तूफान’ (हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटा, झोंकों के साथ 100 किमी प्रति घंटा) में बदलने की संभावना है. इसके बाद Tuesday मध्यरात्रि तक यह और कमजोर होकर एक ‘डीप डिप्रेशन’ में बदल सकता है.
–
एसडी/पीएम
Skip to content