
अमरावती, 4 सितंबर . आंध्र प्रदेश के Governor एस. अब्दुल नजीर और Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने कृष्ण जन्माष्टमी पर लोगों को बधाई दी है.
आंध्र प्रदेश के Governor ने अपने संदेश में कहा, “श्री कृष्णाष्टमी के शुभ अवसर पर मैं आंध्र प्रदेश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. श्री कृष्णाष्टमी का त्योहार खुशी और भक्ति के साथ मनाया जाता है.”
Governor ने कहा, “यह दिन हमें भगवान श्री कृष्ण के उस शाश्वत संदेश की याद दिलाता है, जो उन्होंने भगवद गीता के माध्यम से दिया था और जो एक सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण का आधार है. मेरी कामना है कि यह शुभ अवसर शांति, प्रगति और समृद्धि का संदेश लेकर आए और राज्य के सभी लोगों के बीच भाईचारे, मैत्री और सद्भाव के बंधन को और मजबूत करे.”
Chief Minister चंद्रबाबू नायडू ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु ने अधर्म का नाश करने के लिए श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया था. वे ‘जगद्गुरु’ हैं जिन्होंने अर्जुन को भगवद गीता का ज्ञान दिया और कुरुक्षेत्र के महान युद्ध के दौरान उन्हें उनके कर्तव्य के बारे में बताया. मैं दिल से प्रार्थना करता हूं कि श्री कृष्ण का आशीर्वाद हमेशा आप पर और आपके परिवार पर बना रहे. सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”
उप Chief Minister पवन कल्याण ने भी लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने भगवद गीता के माध्यम से मानवता को कर्तव्य, धर्म और सत्य का पाठ पढ़ाया, उनका यह जन्मदिन हमें जीवन के मूल्यों और आध्यात्मिकता की याद दिलाता है. श्री कृष्ण का जीवन हमें मुश्किलों में हिम्मत के साथ खड़े रहने, पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य निभाने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. श्री कृष्ण के आशीर्वाद से हर घर खुशियों, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा रहे, यही मेरी दिली कामना है. सभी को श्रीकृष्ण अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं.
पूर्व Chief Minister और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी जन्माष्टमी पर लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा, “सभी को श्री कृष्णाष्टमी की बहुत-बहुत बधाई. भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी खुशहाल और स्वस्थ रहें. उन्होंने धर्म की रक्षा की और दुनिया को बताया कि आखिरकार सच्चाई की ही जीत होती है.”
–
ओपी/एएस
Skip to content