
विशाखापत्तनम, 24 नवंबर . आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दो सड़क हादसों में सात श्रद्धालुओं की जान चली गई है. Tuesday को अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई.
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक कार के खड़े टैंकर से टकरा जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना भोगपुरम राजमार्ग पर सुंदरपेटा के पास हुई. Police के अनुसार, चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. ये सभी लोग श्रीकाकुलम जिले में श्रीमुख लिंगम के दर्शन करके लौट रहे थे.
मृतक विशाखापत्तनम जिले के संगीवलासा और मधुरवाड़ा के निवासी थे. इनकी पहचान बोरा सतीश, उनकी पत्नी श्रुति, वी. श्रीनू और उनकी पत्नी कुसुमा रंजिनी तथा सूरीबाबू के रूप में हुई है.
वहीं, तेलंगाना के खम्मम जिले में हुई एक अन्य दुर्घटना में एक दंपति की मौत हो गई और उनका बेटा घायल हो गया. वे जिस कार में सवार थे, वह एक खड़े ट्रक से टकरा गई. यह दुर्घटना वायरा ग्रीनफील्ड राजमार्ग पर हुई. यह परिवार आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के अन्नावरम में सत्यनारायण स्वामी मंदिर के दर्शन करके लौट रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया.
पीड़ित हैदराबाद के रहने वाले थे. इनकी पहचान किशोर रेड्डी और उनकी पत्नी लावण्या के रूप में हुई है. उनका बेटा प्रनीत घायल हो गया, जिसे खम्मम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आंध्र प्रदेश के परिवहन मंत्री मंदीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने विजयनगरम जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है.
मंत्री ने इन घटनाओं में हुई मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की. मंत्री ने दुर्घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों से बात की. उन्होंने अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों और उस समय की परिस्थितियों के बारे में पूछताछ की.
उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि Government उनके साथ खड़ी है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ‘ब्लैक स्पॉट’ (दुर्घटना संभावित क्षेत्रों) की पहचान करें और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करें.
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पीड़ितों के परिवारों को हर संभव सहायता और समर्थन प्रदान किया जाए. मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश और कृषि मंत्री के. अच्चनायडू ने भी इस दुर्घटना पर दुख जताया.
–
एसडी/एएस
Skip to content