
New Delhi, 31 अक्टूबर . आंध्र प्रदेश और Odisha के तटों पर चक्रवात ‘अर्नब’ के टकराने के बाद Government प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी संचार सेवाओं को लगातार चालू रखने के लिए नेटवर्क को बहाल करने का काम कर रही है और टेलीकॉम नेटवर्क की स्थिति पर नजर रखे हुए है.
भारी बारिश, अचानक आई बाढ़, पेड़ों के गिरने और बिजली के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने के कारण आंध्र प्रदेश, Odisha और आसपास के इलाकों में टेलीकॉम सेवाएं प्रभावित हुई हैं. दूरसंचार विभाग, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ मिलकर नेटवर्क को बहाल करने का काम कर रहा है.
संचार मंत्रालय के अनुसार, “आंध्र प्रदेश और Odisha में नेटवर्क कनेक्टिविटी को बहाल करने में काफी प्रगति हुई है. इसमें मुख्य रूप से बिजली आपूर्ति की समस्याओं को दूर करने और ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी को फिर से चालू करने पर ध्यान दिया जा रहा है.”
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “नागरिकों के लिए संचार सेवा बिना किसी रुकावट के चलती रहे और प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बहाली के काम में मदद मिले, इसके लिए आईसीआर और सीओडब्ल्यू जैसी आपातकालीन कनेक्टिविटी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं.” आंध्र प्रदेश में, टेलीकॉम नेटवर्क की उपलब्धता 99.18 प्रतिशत तक पहुंच गई है.
Odisha के गंजाम, गजपति और कंधमाल जिलों में, बारिश कम होने और बाढ़ का पानी घटने के साथ-साथ टेलीकॉम नेटवर्क की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.
टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (टीएसपी) ने प्रभावित जगहों पर बहाली का काम शुरू कर दिया है, जिससे नेटवर्क कनेक्टिविटी में लगातार सुधार हो रहा है और सेवाओं में रुकावटें कम हो रही हैं. मंत्रालय ने बताया कि सभी टीएसपी प्राथमिकता के आधार पर बाकी प्रभावित जगहों को ठीक करने और टेलीकॉम सेवाओं को जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं, ताकि लोगों को बिना किसी रुकावट के कनेक्टिविटी मिल सके.
‘इंट्रा सर्कल रोमिंग’ (आईसीआर) एक ऐसी टेलीकॉम व्यवस्था है, जिसमें कोई मोबाइल यूजर उसी टेलीकॉम सर्कल (क्षेत्र) के भीतर किसी दूसरे ऑपरेटर (टीएसपी) के नेटवर्क से जुड़ सकता है.
इससे यूजर्स को तब भी मोबाइल सेवाएं मिल जाती हैं, जब उस खास इलाके में उनके अपने ऑपरेटर (टीएसपी) का नेटवर्क नहीं होता. प्राकृतिक आपदाओं के दौरान, जब मोबाइल इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचा) क्षतिग्रस्त हो जाता है, तब यह व्यवस्था बहुत अहम भूमिका निभाती है.
आपदा के समय, अगर किसी इलाके में मोबाइल इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचता है, तो दूरसंचार विभाग टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को आईसीआर लागू करने का निर्देश देता है.
–
पीआईएम/पीएम
Skip to content