आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की दिवाली होगी ज्यादा जगमग, सरकार ने मानदेय-सुविधाएं बढ़ाकर दिया उपहार

Lucknow, 2 नवम्बर . उत्तर प्रदेश की लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की दिवाली पहले से अधिक खुशियों के साथ मनेगी. योगी Government ने त्योहार से पहले उनके मानदेय में बढ़ोतरी कर लाखों परिवारों को उपहार दिया है. लंबे समय से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की जिम्मेदारी निभा रहीं इन कर्मियों को अब बढ़ा हुआ मानदेय मिल रहा है.

कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है. इससे कार्यकर्ताओं को हर महीने 4 हजार और सहायिकाओं को 2 हजार रुपये अतिरिक्त मिल रहे. बढ़ी हुई आमदनी से जहां घर का बजट मजबूत होगा, वहीं त्योहार की तैयारियों में भी आसानी होगी. योगी Government ने करीब 3.35 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं व परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी है. अब उन्हें अपने परिवार के साथ हर साल 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज का प्रावधान है. सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में जरूरत होने पर इसका लाभ ले सकती हैं.

इसके अलावा अब तक मिलने वाली दो साड़ियों के स्थान पर तीन साड़ियां दी जाएंगी. इसके लिए 500 रुपये अतिरिक्त उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है. इस पर Government करीब 20 करोड़ रुपये खर्च कर रही है. इन सुविधाओं से त्योहार की खुशियों के साथ परिवार की स्वास्थ्य संबंधी चिंता कम करने में भी मदद मिलेगी. आंगनबाड़ी व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए Government तकनीकी सुविधाओं का भी विस्तार कर रही है. पहले चरण में 1,23,398 स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा चुके हैं इसके बाद रिप्लेसमेंट पॉलिसी के तहत 69,803 और स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए. इससे बच्चों के पोषण और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियां रियल टाइम में दर्ज करना आसान हुआ.

Chief Minister ने प्रदेश के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को अपना भवन उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी रखा है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने इन कर्मियों की भूमिका को बच्चों के भविष्य की नींव बताते हुए उनके योगदान की सराहना की है. कोरोना काल में भी इन महिलाओं ने गांव-गांव पहुंचकर स्क्रीनिंग और संक्रमित लोगों की सेवा में अहम भूमिका निभाई थी. मानदेय वृद्धि, परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा और कार्यसुविधाओं का विस्तार इस बात का संकेत है कि Government आंगनबाड़ी कर्मियों के योगदान के साथ उनके परिवारों की खुशहाली को भी महत्व दे रही है. इस बार उनके घरों में दिवाली के दीये बढ़ी आमदनी और सुरक्षा के भरोसे के साथ और अधिक रोशनी बिखेरेंगे.

अपर मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग लीना जौहरी ने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश Government 1,75,982 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 1,70,656 सहायिकाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता से कार्य रही है. मानदेय में वृद्धि से उन्हें हर महीने अतिरिक्त आर्थिक संबल मिल रहा है. इसके साथ ही परिवार को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने का निर्णय उनके जीवन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है. Government का प्रयास है कि बच्चों के पोषण और देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली इन कर्मियों को बेहतर सुविधाएं और सम्मान मिले.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री ने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खुशी की बात है. हर महीने 4 हजार रुपये अतिरिक्त मिलने से घर के खर्च और बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी. दिवाली के समय Government की इस सौगात से हमारी खुशियां दोगुनी हो गई हैं. वहीं, सीमा ने कहा कि मानदेय बढ़ने के साथ पूरे परिवार को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलना बहुत महत्वपूर्ण है. कई बार बीमारी के समय परिवार के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो जाती है. अब इस सुविधा से बड़ी राहत मिलेगी.

Government ने हमारी मेहनत और जिम्मेदारियों को महत्व दिया है. योगी Government ने वर्ष 2017 में सत्ता संभालने के बाद से आंगनवाड़ी कर्मियों के मानदेय में लगातार बढ़ोतरी की है. उस समय कार्यकर्ताओं को तीन हजार और सहायिकाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह मिलते थे. अब कार्यकर्ताओं को 12 हजार और सहायिकाओं को छह हजार रुपये मिलेंगे. यानी शुरुआती मानदेय की तुलना में दोनों श्रेणियों में चार गुना वृद्धि हुई है. यह बढ़ोतरी इन महिलाओं के लिए आर्थिक मजबूती के साथ परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अतिरिक्त मददगार बनेगी. दिवाली के मौके पर बढ़ा हुआ मानदेय उनके लिए Government की ओर से विशेष सौगात बनकर आया है.

–

विकेटी/पीएम