
गांधीनगर, 5 नवंबर . Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने Ahmedabad के गोता में कांची कामकोटि पीठम के 70वें पीठाधिपति जगद्गुरु शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया.
Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने गोता में शंकराचार्य की मौजूदगी में हुए पूर्णाहुति हवन में हिस्सा लिया. उन्होंने यज्ञशाला मंडपम में शंकराचार्य से बातचीत की.
भूपेंद्र पटेल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामी से मुलाकात की फोटो शेयर की. उन्होंने लिखा, “आज Ahmedabad के गोता में मुझे मूलाम्नाय सर्वज्ञ कांची कामकोटि पीठम के 70वें पीठाधिपति जगद्गुरु शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामी का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला. मुझे शंकराचार्य जी की उपस्थिति में आयोजित ‘पूर्णाहुति हवन’ में भाग लेने का दिव्य अवसर प्राप्त हुआ. यज्ञशाला मंडपम में उनके साथ हुई बातचीत अत्यंत प्रेरणादायक रही.”
उन्होंने एक्स पर लिखा, ”सनातन परंपरा और वैदिक संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन में कांची कामकोटि पीठम का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है. मेरी प्रार्थना है कि पूज्य शंकराचार्य का आशीर्वाद राष्ट्र की गौरवपूर्ण और समृद्ध प्रगति के लिए एक प्रेरक शक्ति बने.”
28 फरवरी 2018 को पीठाधिपति जयेंद्र सरस्वती के निधन के बाद जगद्गुरु शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती महास्वामी ने 70वें पीठाधिपति की जिम्मेदारी संभाली है. कांचीपुरम में मौजूद कांची कामकोटि पीठम भारतीय सनातन परंपरा और वैदिक संस्कृति को बढ़ावा देने में अहम योगदान दे रहा है. इस मौके पर Chief Minister के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा और मायाबेन कोडनानी मौजूद रही.
–
एसके/
Skip to content