अहमदाबाद में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, ओएनजीसी के कुएं से 8 हजार लीटर तेल चोरी के आरोप में 6 गिरफ्तार

Ahmedabad, 19 नवंबर . Gujarat आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर आरोप है कि उन्होंने खेड़ा जिले में ओएनजीसी के एक तेल कुएं से लगभग 8,000 लीटर कच्चा तेल चुराया और उसे ओएनजीसी के ही एक टैंकर में भरकर Ahmedabad के एक पार्किंग प्लॉट में ले गए, ताकि उसे अवैध रूप से बेचा जा सके.

वटवा जीआईडीसी में विंजोल रिंग रोड के पास पंचरत्न फ्लोरा फ्लैट्स के पीछे हैप्पीभाई भरवाड़ की पार्किंग में की गई छापेमारी के दौरान लगभग चार लाख रुपए कीमत का चोरी किया गया तेल बरामद किया गया. यहां आरोपी ओएनजीसी के एक टैंकर से कच्चा तेल निकालकर एक ट्रक में लगे टैंक में भर रहे थे.

एटीएस के अनुसार, यह कार्रवाई डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ Police एस.एल. चौधरी को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई. सूचना में बताया गया था कि एक गिरोह ओएनजीसी की पाइपलाइनों से कच्चा तेल चुराने में शामिल है.

इस सूचना में दानिलिमदा इलाके के रहने वाले गफ्फार रंगरेज, मोहसिन रफीकभाई रंगरेज और उस्मान के साथ-साथ ओएनजीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी नसीरुद्दीन ताजुद्दीन मलिक (उर्फ विक्की) का नाम इस गिरोह के सदस्यों के रूप में सामने आया.

सुपरिंटेंडेंट ऑफ Police (एसपी) के. सिद्धार्थ की देखरेख में चौधरी के नेतृत्व वाली एक टीम ने छापेमारी से पहले इस जानकारी की पुष्टि की. टीम ने देखा कि ओएनजीसी लिखे एक टैंकर से पाइप के जरिए कच्चा तेल निकालकर ट्रक पर लगे एक स्टोरेज टैंक में भरा जा रहा था.

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने खेड़ा जिले के सरसा गांव में स्थित ओएनजीसी के तेल कुएं नंबर 26 से लगभग 8,000 लीटर कच्चा तेल चुराया था.

उन्होंने तेल निकालने के लिए एक केसिंग वाल्व और एक फाइटर पंप का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद वे इसे बेचने के लिए Ahmedabad ले गए.

एटीएस ने ओएनजीसी टैंकर से लगभग 4,500 लीटर और ट्रक के टैंक से 3,500 लीटर कच्चा तेल बरामद किया. Police ने ओएनजीसी टैंकर, ट्रक, पांच मोबाइल फोन और अन्य उपकरण भी जब्त कर लिए हैं.

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गफ्फार अब्दुलभाई रंगरेज (61), मोहसिन रफीकभाई रंगरेज (35), मोहम्मद जावेद मोहम्मद साबिर रंगरेज (44), भीखाभाई कालाभाई चौहान (46), नसीरुद्दीन उर्फ ​​विक्की ताजुद्दीन मलिक (42) और रायसिंहभाई बाचूभाई ठाकोर (40) के रूप में हुई है.

आरोपियों में से पांच Ahmedabad और खेड़ा के रहने वाले हैं. इसके अलावा, एटीएस ने दानिलिमदा इलाके के रहने वाले उस्मान उर्फ ​​तिकड़ी को इस मामले में वांछित (वांटेड) घोषित किया है. इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है.

–

एससीएच/