
Ahmedabad, 3 सितंबर . Ahmedabad शहर Police ने आनंदनगर Police थाना क्षेत्र में कथित दुष्कर्म मामले में फोरेंसिक, परिस्थितिजन्य और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच पूरी करने के बाद 21 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी है.
यह मामला 8 अगस्त को Ahmedabad की एक आवासीय सोसायटी में 22 वर्षीय इंटीरियर डिजाइन की छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न से संबंधित है.
अधिकारियों के अनुसार, युवती एक पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही थी. वो टहलने के लिए छत पर गई थी, तभी आरोपी ने कथित तौर पर उस पर हमला किया और उसका यौन उत्पीड़न किया. आरोपी की पहचान धर्म सिंह के रूप में हुई है.
Police ने बताया था कि सिंह घटना से कुछ ही दिन पहले सुरक्षा गार्ड के रूप में भर्ती हुआ था. जांचकर्ताओं ने cctv फुटेज और तकनीकी निगरानी का इस्तेमाल करते हुए उसका पता लगाया, जिसमें आनंदनगर Police, स्थानीय अपराध शाखा और अपराध शाखा की कई टीमें तलाशी में शामिल थीं.
घटना के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. Police ने जांच के तहत आवासीय परिसर से cctv फुटेज की भी जांच की थी.सूत्रों के अनुसार, फुटेज में कथित हमले से पहले सिंह को इमारत के अंदर से होते हुए छत की ओर जाते हुए देखा गया. महिला को बाद में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
इसके बाद हुई जांच में उस सुरक्षा एजेंसी के कार्यशैली पर भी सवाल उठे, जिसने सिंह को नौकरी पर रखा था. आनंदनगर Police ने जांचकर्ताओं द्वारा यह आरोप लगाए जाने के बाद कि एजेंसी का लाइसेंस समाप्त हो गया था और सुरक्षा गार्डों की भर्ती और तैनाती से संबंधित अनिवार्य आवश्यकताओं का पालन नहीं किया गया था. निजी सुरक्षा एजेंसियों (विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत एजेंसी के मालिक के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया.
मामले के दर्ज होने के 21 दिनों के भीतर ही आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है. Police ने बताया कि फोरेंसिक, परिस्थितिजन्य और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद शीघ्रता से छानबीन पूरी कर ली गई.
Police ने एक बयान में कहा, “फोरेंसिक, परिस्थितिजन्य और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शीघ्रता से पूरी कर ली गई और अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया.”
आरोप पत्र दाखिल होने के साथ ही Police जांच पूरी हो जाती है और जांच के दौरान जुटाए गए सबूत आगे की कार्रवाई के लिए अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए जाते हैं.
–
एसएचके/पीएम
Skip to content