
Ahmedabad, 25 सितंबर . राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने Ahmedabad के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एसवीपीआईए) पर एक युगांडा के नागरिक को गिरफ्तार किया है. उसके ट्रॉली बैग के टेलीस्कोपिक हैंडल और प्लास्टिक सपोर्ट में छिपाई गई 981 ग्राम कोकीन जब्त की गई थी.
अधिकारियों ने Friday को बताया कि डीआरआई की Ahmedabad क्षेत्रीय इकाई द्वारा प्राप्त विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 24 सितंबर को कतर एयरवेज की फ्लाइट क्यूआर-534 एसवीपीआईए पहुंचने पर यात्री को रोका गया. यात्री अपने सामान में नशीले पदार्थ छिपाकर लाया था.
डीआरआई के अनुसार, यात्री ने शुरू में किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित सामान ले जाने से इनकार किया. हालांकि उसके ट्रॉली बैग की विस्तृत जांच करने पर अधिकारियों को पॉलीथीन की थैलियों में पैक किया हुआ सफेद पाउडर मिला, जिसे बैग के टेलीस्कोपिक हैंडल और प्लास्टिक सपोर्ट कंपोनेंट्स के अंदर चालाकी से छिपाया गया था.
बरामद पदार्थ का वजन 981 ग्राम था और जांच में कोकीन की पुष्टि होने पर इसे नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया. यात्री को भी इसी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया. कोकीन के स्रोत, उसके गंतव्य और कथित तस्करी के प्रयास में शामिल व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.
यह जब्ती डीआरआई द्वारा देशभर में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए कई अभियानों के कुछ दिनों बाद हुई है, जिनमें 845 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए गए और 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
इनमें से एक मामला 15 सितंबर को Dubai से दोहा होते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक भारतीय यात्री से लगभग 5.8 किलोग्राम कोकीन की जब्ती का था.
डीआरआई ने मई में Mumbai हवाई अड्डे पर दो अलग-अलग अभियानों में लगभग 13.295 करोड़ मूल्य की 2.659 किलोग्राम कोकीन जब्त की. अदीस अबाबा से आ रहे एक यात्री के पास आठ पाउचों में 1.575 किलोग्राम तरल कोकीन पाई गई, जबकि एक अफ्रीकी पुरुष यात्री के पास 1.084 किलोग्राम कोकीन युक्त कैप्सूल पाए गए. दोनों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया.
–
एएसएच/
Skip to content