
New Delhi, 1 अक्टूबर . 174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की हर कोई तारीफ कर रहा है. उनकी इस बहादुरी पर विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है.
BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “निश्चित रूप से कैप्टन मच्छार ने अदम्य साहस का परिचय दिया; उड़ते हुए जहाज में घायल होने के बाद भी 174 यात्रियों की जान बचाना एक भारतीय ही कर सकता है. Prime Minister मोदी ने न केवल उनकी तारीफ की है बल्कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि अनेक विदेशी नेताओं ने भी उनके इस अदम्य साहस की जो प्रशंसा की है. इससे India का सिर पूरे विश्व में ऊंचा हुआ है.”
भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास ने कहा, “कैप्टन स्मित मच्छार Dubai से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईDubai फ्लाइट के कैप्टन थे. उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए उस फ्लाइट में 174 यात्रियों की जान बचाई. उन्होंने उस को-पायलट को काबू में किया जिसके पास कथित तौर पर चाकू था. उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला और रिजर्व क्रू को हमलावर को काबू करने में मदद की. हम कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी, तिरंगे का मान बढ़ाने और यात्रियों की जान बचाने के लिए सलाम करते हैं.”
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “उन्होंने जो अच्छा काम किया है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं. उन्होंने लोगों की जान बचाई है. जान बचाना लोगों की सेवा करना है और इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं.”
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “उनकी वीरता को, बहादुरी को, कर्तव्य परायणता को और उनके एविएशन के प्रति समर्पण को सौ-सौ सैल्यूट है. जिस बहादुरी से उन्होंने इस आपात स्थिति को टाला है, वो अपने आप में अतुलनीय है. कैप्टन को बहुत-बहुत बधाई, 174 यात्रियों की उन्होंने जान बचाई, मानवता की सेवा की.”
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, ” कैप्टन मच्छार ने बड़ी बहादुरी का परिचय दिया. विमान के को-पायलट ने जहाज को क्रैश कराना चाहा था, कैप्टन को चाकू भी मारा लेकिन वो बहादुर पायलट डरा नहीं और सेफ लैंडिंग कराई, उनको सलाम है.”
Samajwadi Party के नेता आशुतोष वर्मा ने कहा, “हम सभी ऐसे पायलट को सलाम करते हैं, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना न सिर्फ 174 यात्रियों की जान बचाई बल्कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग भी की. मेरा मानना है कि India को ऐसे पायलट पर गर्व होना चाहिए, और यही सच्ची भारतीयता और देशभक्ति है कि आप जहां भी जाएं, अपने सिस्टम की रक्षा करें.”
झामुमो नेता मनोज पांडे ने कहा, “एक भारतीय होने के नाते हमें उन पर गर्व है. वे भारतीय हैं और उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई. हमला चाहे जैसा भी रहा हो, वे उसमें घायल हुए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.”
–
एसडी/पीएम
Skip to content