असम राइफल्स के डीजी ने त्रिपुरा में परिचालन तैयारियों का लिया जायजा

अगरतला, 28 नवंबर . असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा ने Saturday को अगरतला के दौरे के दौरान अर्धसैनिक बल की परिचालन तैयारियों और चल रही गतिविधियों का जायजा लिया. इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी.

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल लखेरा ने अगरतला में असम राइफल्स के 21 सेक्टर मुख्यालय का दौरा किया और बल की परिचालन तैयारियों तथा चल रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया.

दौरे के दौरान उन्होंने असम राइफल्स के जवानों से बातचीत की और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति उनके पेशेवर रवैये, समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की. असम राइफल्स के महानिदेशक ने 72 फुट ऊंचे एक भव्य राष्ट्रीय ध्वज का भी उद्घाटन किया, जो अब अगरतला के बीचों-बीच शान से लहरा रहा है.

प्रवक्ता ने कहा कि यह तिरंगा शहर की खूबसूरती में इजाफा है. यह राष्ट्रवाद की भावना, सामूहिक गौरव और देश के प्रति लोगों की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

एक अन्य कार्यक्रम में त्रिपुरा के Governor इंद्रसेना रेड्डी और असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल लखेरा ने अगरतला में 75वें बीएन मल्लिक मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लिया. यह एक वार्षिक राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल टूर्नामेंट है, जिसमें राज्य Police बलों और केंद्रीय सशस्त्र Police बलों की टीमें हिस्सा लेती हैं.

असम राइफल्स 16 से 28 नवंबर तक अगरतला में इस टूर्नामेंट के 75वें संस्करण (2026-27) का आयोजन कर रही है. 27 नवंबर को हुए पुरुषों के फाइनल में केरल Police ने पश्चिम बंगाल Police को 3-1 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की.

28 नवंबर को हुए महिला वर्ग के फाइनल में असम राइफल्स की महिला टीम ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को 1-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती और बल का मान बढ़ाया.

असम राइफल्स ने इस पूरी चैंपियनशिप का आयोजन बहुत ही बेहतरीन योजना, शानदार तालमेल और सटीक क्रियान्वयन के साथ किया, जो राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों के लिए एक मिसाल बन गया है. इस टूर्नामेंट में सभी ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. इसने देश के विभिन्न Police और अर्धसैनिक संगठनों के बीच खेल प्रतिभाओं को निखारने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए एक मंच प्रदान किया.

रक्षा प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस चैंपियनशिप के सफल समापन ने खेलों को बढ़ावा देने, खेल प्रतिभाओं को निखारने और देश भर के विभिन्न Police संगठनों के बीच आपसी भाईचारे और सहयोग को मजबूत करने के प्रति असम राइफल्स की प्रतिबद्धता को फिर से साबित किया है.

–

डीकेपी/