
गुवाहाटी, 11 नवंबर . गुवाहाटी के पास दिगारू में Wednesday सुबह कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस घटना पर असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं. 4 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है.
Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सभी यात्री सुरक्षित हैं. 4 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है. हम इस स्थिति को लेकर रेल मंत्रालय (भारत) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. फंसे हुए सभी यात्रियों को जरूरी चीजें उपलब्ध करा दी गई हैं और उनकी आगे की यात्रा के लिए एक दूसरी ट्रेन का इंतजाम कर दिया गया है.”
इससे पहले, भारतीय रेलवे ने इस घटना को लेकर विस्तृत जानकारी शेयर की. रेलवे के अनुसार, यह घटना Wednesday सुबह लगभग 6.54 बजे हुई, जब कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13125) को असम के दिगारू रेलवे स्टेशन पर किसी दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था. उसी समय लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके. इसके परिणामस्वरूप ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें इंजन और 5 कोच पटरी से उतर गए.
भारतीय रेलवे ने शुरुआत में बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेन का इंतजाम किया गया है. रेलवे ने कहा, “राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं. एन. एफ. रेलवे के महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, ताकि बहाली के काम की निगरानी की जा सके.”
भारतीय रेलवे ने यह भी जानकारी दी कि ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण दो ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. इनमें ट्रेन संख्या 12067 (गुवाहाटी-जोरहाट टाउन) जन शताब्दी एक्सप्रेस को पानबारी में रोका गया है. वहीं, ट्रेन संख्या 15627 (कोयंबटूर-सिलचर) एक्सप्रेस को पानीखैती में रोका गया है.
–
डीसीएच/
Skip to content