
बिस्वनाथ, 24 नवंबर . असम में बिश्वनाथ के लेहू गांव में इन दिनों ‘ग्रेटर लेहूगांव सार्वजनिक रास महोत्सव’ का आयोजन चल रहा है. इस महोत्सव में Actress बरशा रानी बिषयाअपनी प्रस्तुति दे रही हैं.
आयोजन के बाद Actress ने के साथ बातचीत की और इस महोत्सव के बारे में खुलकर बताया. उन्होंने कहा, “हमारे असम में रासलीला बहुत ही शानदार तरीके से मनाई जाती है. बिश्वनाथ के लेहू गांव में एक खुली जगह पर यह कार्यक्रम किया जाता है, वहां पर वृंदावन का सेटअप बनाया जाता है. इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर रासलीला तक, सब कुछ नाटक के रूप में दिखाया जाता है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे हम स्वयं वैकुंठ पहुंच गए हों या वृंदावन आ गए हों, जहां कृष्ण ने अपनी गोपियों के साथ रासलीला की थी.”
Actress ने आगे बताया कि इसके पीछे आध्यात्मिक महत्व भी है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारी आने वाली पीढ़ी को अच्छा समाज देने के लिए इस तरह के महोत्सव होने चाहिए, जिससे वे कुछ सीख लें और आगे बढ़ें.”
Actress ने बताया कि उन्होंने इस कार्यक्रम में राधा माता का किरदार निभाया है और पहले भी वह देवकी का अभिनय कर चुकी हैं. उन्होंने कहा, “मैं पहले भी इस महोत्सव में अपनी परफॉर्मेंस दे चुकी हूं, पहले मैंने देवकी का किरदार निभाया था और इस बार भी देवकी का किरदार निभाया है, बहुत अच्छा लगता है, धन्यवाद.”
ग्रेटर लेहूगांव सार्वजनिक रास महोत्सव इस साल अपने 25वें वर्ष (रजत जयंती) का भव्य जश्न मना रहा है. यह एक पांच दिवसीय ओपन-एयर (खुले मैदान में होने वाला) सांस्कृतिक और धार्मिक महोत्सव है. महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला और ‘केलिगोपाल’ नाटक का मंचन किया जा रहा है.
इसमें असमिया फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्रियां, जैसे बरशा रानी बिषया (देवकी के रूप में) और मेघरंजनी मेधी व वैभवी गोस्वामी (राधा के रूप में), अपनी प्रस्तुतियां दे रही हैं.
–
एनएस/एएस
Skip to content