
गुवाहाटी, 12 नवंबर . असम Police ने सिलचर में नकली सफाई उत्पादों के निर्माण और बिक्री से जुड़े एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है. Police ने इस दौरान हजारों बोतलें और लगभग 2,000 लीटर संदिग्ध मिलावटी उत्पाद जब्त किए हैं. इस संबंध में अधिकारियों ने Thursday को जानकारी दी.
Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यह कार्रवाई राज्य Government द्वारा नकली और मिलावटी उत्पादों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है. ऐसे उत्पाद उपभोक्ताओं और जनसुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं.
Chief Minister की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कछार Police ने हाल ही में सिलचर में नकली सफाई उत्पादों के रैकेट का पर्दाफाश किया और बड़ी मात्रा में संदिग्ध मिलावटी उत्पाद बरामद किए. इनमें रसायन, खाली बोतलें, ढक्कन और पैकेजिंग का सामान शामिल है.
Police ने इस कार्रवाई के दौरान 4,116 बोतलें और 117 कार्टन जब्त किए, जिनमें संदिग्ध नकली या मिलावटी सफाई और कीटाणुनाशक उत्पाद भरे हुए थे. जब्त किए गए उत्पादों की कुल मात्रा लगभग 1,944.6 लीटर है.
इस रैकेट के सिलसिले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है. मामले की आगे की जांच चल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह रैकेट कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं, जो इन नकली उत्पादों के निर्माण, पैकेजिंग और वितरण का काम कर रहे थे.
Police की इस कार्रवाई पर Chief Minister सरमा ने असम Police और कछार Police की तारीफ की. social media पर एक पोस्ट में Chief Minister ने कहा, “लगातार सतर्कता बरतकर उपभोक्ताओं की सुरक्षा करना, नकली उत्पादों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.”
उन्होंने उपभोक्ताओं की सुरक्षा और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए असम Government की बाजार में बिकने वाले मिलावटी और नकली उत्पादों के खिलाफ प्रतिबद्धता दोहराई.
इस कार्रवाई ने एक बार फिर उन उत्पादों के अवैध निर्माण और बिक्री को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जिन्हें असली उपभोक्ता सामान बताकर बेचा जाता है. जांच के तहत Police अधिकारी जब्त की गई सामग्री और उत्पादों की जांच करेंगे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनमें क्या-क्या मिला है और इस पूरे रैकेट का सप्लाई चेन क्या है.
अधिकारियों ने अभी तक पकड़े गए व्यक्ति की पहचान या इस बात का खुलासा नहीं किया है कि क्या इस रैकेट के तार सिलचर के बाहर के बाजारों से भी जुड़े हैं.
–
एएसएच/पीएम
Skip to content