
गुवाहाटी, 21 सितंबर . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने Monday को चंद्रपुर में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के इस्ट्रैक एडवांस्ड रडार रिसर्च फैसिलिटी का भूमि पूजन किया और आधारशिला रखी. इसे असम के वैज्ञानिक और तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
यह सुविधा इसरो के नेटवर्क फॉर स्पेस ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग एंड एनालिसिस कार्यक्रम के तहत स्थापित की जा रही है. इससे अंतरिक्ष में मौजूद वस्तुओं की निगरानी और ट्रैकिंग करने के साथ India की अंतरिक्ष संपत्तियों की सुरक्षा की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है.
इस आधुनिक रिसर्च सेंटर में एडवांस्ड रडार सिस्टम और ऑप्टिकल टेलीस्कोप लगाए जाएंगे. इनकी मदद से अंतरिक्ष में मौजूद वस्तुओं को ट्रैक करने और अंतरिक्ष की गतिविधियों पर नजर रखने की India की क्षमता को मजबूत किया जाएगा.
असम Government ने इस परियोजना के लिए करीब 200 बीघा जमीन आवंटित की है. इस परियोजना से India के तेजी से बढ़ते अंतरिक्ष अनुसंधान क्षेत्र में असम की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है.
आधारशिला रखने के बाद मीडिया से बात करते हुए Chief Minister सरमा ने इस एडवांस्ड रडार रिसर्च फैसिलिटी के लिए असम को चुनने पर Prime Minister Narendra Modi और इसरो के नेतृत्व का आभार जताया.
सीएम ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना से असम देश के अंतरिक्ष अनुसंधान के नक्शे पर आएगा. साथ ही यह राज्य के वैज्ञानिक बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.
उन्होंने इस परियोजना को विज्ञान, टेक्नोलॉजी और संस्थागत विकास के क्षेत्र में असम के लिए नए अवसरों की शुरुआत की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.
राज्य की यात्रा का जिक्र करते हुए Chief Minister ने कहा कि असम अशांति से जुड़े पुराने दौर से आगे बढ़ चुका है और अब राज्य में नए संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं तथा लोगों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.
उन्होंने कहा कि चंद्रपुर में बनने वाली यह सुविधा अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में असम के नए दौर में प्रवेश का प्रतीक है. उन्होंने राज्य के भविष्य को बेहतर बनाने में आधुनिक वैज्ञानिक बुनियादी ढांचे की अहम भूमिका पर भी जोर दिया.
इस परियोजना से अंतरिक्ष में मौजूद वस्तुओं की ट्रैकिंग और निगरानी को बेहतर बनाने की India की कोशिशों को मजबूती मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही असम देश के रणनीतिक वैज्ञानिक बुनियादी ढांचे के एक विशेष क्षेत्र का हिस्सा बनेगा.
–
एएमटी/
Skip to content