
गुवाहाटी, 28 अगस्त . कांग्रेस महासचिव मनोज चौहान ने असम में आई बाढ़ को लेकर प्रदेश Government पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अपर असम के चराईदेव, जोरहाट और शिवसागर समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों के पांच दिवसीय दौरे के बाद चौहान ने कहा कि राहत सामग्री और प्रभावित परिवारों को घोषित 15 हजार रुपए की सहायता राशि के वितरण में कथित तौर पर Political भेदभाव किया जा रहा है. साथ ही, उन्होंने केंद्र Government से भी असम के लिए बड़े राहत पैकेज की मांग की.
मनोज चौहान ने कहा कि उन्होंने गांव-गांव जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और सुबह से रात तक उनके बीच रहे. कांग्रेस और व्यक्तिगत स्तर पर लोग अपनी क्षमता के अनुसार मदद कर रहे हैं, लेकिन Government के पास बजट और संसाधन हैं, इसलिए उसकी जिम्मेदारी ज्यादा है.
चौहान ने आरोप लगाया कि जिन लोगों को भाजपा समर्थक या भाजपा को वोट नहीं देने वाला माना जा रहा है, उन्हें कथित तौर पर राहत सामग्री और 15 हजार रुपए की घोषित सहायता नहीं दी जा रही. उन्होंने Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा से अपील की कि आपदा के समय लोगों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के दुख और आंसुओं में अंतर करना बेहद पीड़ादायक है. चौहान ने राज्य Government से राहत वितरण को निष्पक्ष बनाने की मांग की.
कांग्रेस नेता ने कहा कि अपर असम में इस बार जैसी बाढ़ आई है, वैसी उन्होंने बुजुर्गों से भी पहले देखने या सुनने को नहीं मिली. 80-85 वर्ष की उम्र के लोगों ने भी इसे अभूतपूर्व बताया. केंद्र Government को इस गंभीर स्थिति को देखते हुए असम के लिए बड़े राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए. नेपाल में आई आपदा का जिक्र करते हुए चौहान ने India Government से वहां फंसे और लापता भारतीयों की मदद के लिए नेपाल Government के साथ समन्वय करने की भी अपील की.
बाढ़ के कारण कई स्कूल अभी भी बंद हैं और कुछ स्थानों पर वैकल्पिक जगहों पर कक्षाएं चल रही हैं. चौहान ने बताया कि कांग्रेस के सेवा दल के कार्यकर्ता प्रभावित इलाकों में बच्चों के बीच काम कर रहे हैं. कई परिवारों का सामान बाढ़ में नष्ट हो गया है, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है. कांग्रेस कार्यकर्ता किताबें और स्कूल बैग उपलब्ध करा रहे हैं और कुछ स्कूलों में कंप्यूटर लगाने का काम भी किया जा रहा है. सामान्य स्थिति बहाल होने में अभी 10-15 दिन और लग सकते हैं, इसलिए Government को शिक्षा व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के लिए सहायता करनी चाहिए.
नगांव में होने वाले उपचुनाव को लेकर चौहान ने कांग्रेस की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि पार्टी को चुनाव परिणाम को लेकर कोई संदेह नहीं है. उन्होंने पिछले Lok Sabha चुनाव के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि नगांव क्षेत्र में कांग्रेस लगभग 2.5 लाख वोटों से आगे रही थी. देश के Political माहौल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि युवा वर्ग और नई पीढ़ी कांग्रेस और राहुल गांधी के साथ खड़ी है.
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर चौहान ने कहा कि इसे लागू करना आसान नहीं होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि Government परिसीमन के जरिए चुनावी सीटों की संख्या को अपने Political हितों के अनुरूप बदलने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस का रुख 543 Lok Sabha सीटों की मौजूदा संख्या को बनाए रखने का है. पार्टी चाहती है कि यही संख्या आगे भी बनी रहे और 2029 के Lok Sabha चुनाव में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने की दिशा में कदम उठाया जाए.
–
Skip to content