
गुवाहाटी, 2 सितंबर . असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने Wednesday को राज्य Police को और मजबूत बनाने के लिए 15,000 से 20,000 युवाओं की भर्ती का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि यह भर्ती अभियान न केवल Police बल को सशक्त करेगा, बल्कि राज्य के बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराएगा.
Chief Minister सरमा ने डेरगांव स्थित लाचित बोरफुकन Police अकादमी में आयोजित पासिंग-आउट परेड को संबोधित करते हुए यह घोषणा की. इस अवसर पर प्रशिक्षण पूरा करने वाले 32 डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ Police (डीएसपी) और 371 constable औपचारिक रूप से असम Police में शामिल हुए.
Chief Minister ने नव-नियुक्त Policeकर्मियों को बधाई देते हुए उनसे अनुशासन, साहस और पेशेवर ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि लाचित बोरफुकन Police अकादमी ने असम Police के लिए कुशल और प्रशिक्षित अधिकारियों एवं जवानों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके अनुसार, अकादमी अब तक करीब 21,000 प्रशिक्षित Police अधिकारी और जवान तैयार कर चुकी है.
सरमा ने राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की भी सराहना की. उन्होंने बताया कि असम Police अब तक करीब 3,253 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त कर चुकी है और अभियान के तहत 26,537 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
Chief Minister ने कहा कि संगठित अपराध, नशा तस्करी और अन्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत और आधुनिक Police बल Government की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि भर्ती, प्रशिक्षण और Police बल के आधुनिकीकरण पर राज्य Government लगातार जोर दे रही है.
समारोह में वरिष्ठ Police अधिकारी, प्रशिक्षक, नव-नियुक्त Policeकर्मियों के परिजन और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. प्रशिक्षण पूरा करने वाले अधिकारी और constable जल्द ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और अन्य Policeिंग जिम्मेदारियां संभालेंगे.
–
डीएससी
Skip to content