असम पुलिस को मिलेंगे 20,000 नए कर्मचारी, 5,000 को प्रमोशन: सीएम हिमंत सरमा

गुवाहाटी, 3 सितंबर . असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने Thursday को राज्य के Policeिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के दिशा मे बड़ा कदम उठाया. इस पहल के तहत Chief Minister ने 15,000 से 20,000 नए कर्मचारियों की भर्ती और लगभग 5,000 मौजूदा Policeकर्मियों को प्रमोशन देने की योजना की घोषणा की.

वरिष्ठ Police अधिकारियों के दो दिवसीय सम्मेलन के बाद यहां पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना Government की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा. उन्होंने Police नेतृत्व को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में असम की सुरक्षा व्यवस्था न बिगड़े.

Chief Minister ने कहा कि असम Police की दोषसिद्धि दर (कनविक्शन रेट) में काफी सुधार हुआ है. यह 2020 में लगभग 8 प्रतिशत से बढ़कर अब 29.30 प्रतिशत हो गई है. उन्होंने इस सुधार का श्रेय आंशिक रूप से समय पर चार्जशीट दाखिल करने को दिया और कहा कि Government 35 प्रतिशत की दोषसिद्धि दर का लक्ष्य लेकर चल रही है.

सरमा ने दो नई Police बटालियन बनाने की भी घोषणा की. एक बटालियन आपदा प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करेगी, जबकि दूसरी ऑयल इंडिया और ओएनजीसी के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करेगी. साथ ही, Government बल में प्रमोशन की प्रक्रिया को तेज करने पर भी काम कर रही है, और लगभग 5,000 कर्मचारियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है.

लचित बरफुकन Police अकादमी को भी अपग्रेड किया जाएगा ताकि उसे राष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिल सके.

सरमा ने कहा कि आधुनिक Policeिंग की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए यह अकादमी बनाई जा रही है. Police के लिए घर बनाना भी एक ऐसा क्षेत्र है जहां Government बड़े पैमाने पर विस्तार करने की योजना बना रही है.

असम में अभी लगभग 90,000 Policeकर्मियों के लिए करीब 10,000 घर हैं. Government इन घरों की संख्या बढ़ाकर 30,000 करने का इरादा रखती है.

सरमा ने ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए एक महीने के भीतर ‘एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स’ बनाने की योजना की भी घोषणा की. यह प्रस्तावित फोर्स आर्थिक अपराधों की भी जांच करेगी.

Government ड्रग डीलरों के लिए सख्त सजा की मांग करने और ड्रग तस्करी से जुड़ी संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करने की योजना बना रही है.

Chief Minister ने कहा कि Police सम्मेलन में लिए गए फैसलों को छह महीने के भीतर लागू किया जाएगा.

Police अधीक्षकों का अगला सम्मेलन फरवरी में बोंगाईगांव में होगा.

एमएस/