अशोक चौधरी ने सहायक प्राध्यापक पद से इस्तीफा देकर अपनी गलती मानी : तेजस्वी यादव

Patna, 28 नवंबर . बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंत्री अशोक चौधरी के ए एन कॉलेज के सहायक प्राध्यापक पद से इस्तीफा दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि अशोक चौधरी ने अपनी गलती स्वीकार की है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वरना ये लोग इस्तीफा देने वालों में से नहीं हैं. ये लोग तो बिना चुनाव जीते भी एक-एक साल तक मंत्री बने रहे थे.

तेजस्वी यादव ने Saturday को पत्रकारों से बातचीत के दौरान अशोक चौधरी के इस्तीफे को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि अपनी गलती उन्होंने मान ली, इसलिए इस्तीफा दिया. उन्होंने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग इस्तीफा देने वाले कहां हैं? बिना चुनाव जीते हुए भी ये लोग एक-एक साल तक मंत्री रह चुके हैं.

वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को मंजूरी दिए जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी पार्टी का रुख पहले से ही स्पष्ट है. उन्होंने कहा कि पत्रकारों को इस विषय पर उनका पुराना रुख अच्छी तरह मालूम है. उन्होंने एक दिन पहले भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी थी. तेजस्वी यादव ने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर उनका रुख पहले से स्पष्ट और पुराना है. हालांकि, उन्होंने इस प्रक्रिया को लेकर Government के तरीके पर सवाल उठाया.

उन्होंने कहा कि Government की ओर से सभी Political दलों को बुलाकर इस विषय पर विमर्श किया जाता तो ज्यादा बेहतर होता. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण विधायी विषयों पर सभी दलों के साथ चर्चा और परामर्श होना चाहिए. इससे अलग-अलग Political दलों को अपनी राय रखने का अवसर मिलता और व्यापक सहमति बनाने की दिशा में भी पहल हो सकती थी.

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है. इस विधेयक को लेकर Political हलकों में चर्चा तेज है. तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर अपनी पार्टी के पुराने रुख को दोहराते हुए Government से सभी दलों को विश्वास में लेकर आगे बढ़ने की अपेक्षा जताई.

–

एमएनपी/पीएम