अर्थशॉट पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे प्रिंस विलियम, बोले- मैं इसे लेकर बहुत खुश

Mumbai , 16 नवंबर . ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स कैथरीन Monday को तीन दिवसीय India यात्रा पर Mumbai पहुंचे. शाही जोड़े ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की और मिलकर स्थानीय बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेली. इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण Tuesday को आयोजित होने वाला 2026 का अर्थशॉट पुरस्कार समारोह है. जिसका जिक्र प्रिंस ने अपनी social media पोस्ट में किया.

प्रिंस एंड प्रिंसेस ऑफ वेल्स के आधिकारिक social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की गई है. इसमें प्रिंस विलियम ने कहा, India में अर्थशॉट पुरस्कार 2026 के समारोह में शामिल होकर मैं और प्रिंसेस कैथरीन बहुत ज्यादा खुश हैं.

उन्होंने आगे लिखा, “पिछले छह वर्षों में, India ने ‘अर्थशॉट’ में असाधारण योगदान दिया है. किसी भी अन्य देश की तुलना में, ‘अर्थशॉट’ के सबसे ज्यादा फाइनलिस्ट और विजेता India से ही हैं. पर्यावरण से जुड़े इनोवेशन के मामले में, India दुनिया की सबसे रोमांचक जगहों में से एक बन गया है. यहां के लोग हमारे सामने मौजूद कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों के लिए व्यावहारिक समाधान तैयार कर रहे हैं. इस पूरे सप्ताह उन इनोवेटर्स और उद्यमियों का सम्मान किया जाएगा जो इस बदलाव में योगदान दे रहे हैं. साथ ही, उन युवाओं को भी जिनकी रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प हमें भविष्य के लिए बहुत उम्मीद देते हैं.”

प्रिंस ने ‘अर्थशॉट’ का मकसद बताते हुए आगे कहा, “इसका उद्देश्य सबसे बेहतरीन समाधान खोजना और उन्हें तेजी से आगे बढ़ने में मदद करना है. इस मिशन को प्रदर्शित करने के लिए India से बेहतर कोई और जगह नहीं हो सकती. हम उन इनोवेटर्स, उद्यमियों और युवाओं से मिलने के लिए उत्सुक हैं, जिनके विचार एक अधिक टिकाऊ भविष्य को आकार देने में मदद कर रहे हैं.”

ब्रिटिश Government ने Sunday को शाही जोड़े के India दौरे की जानकारी दी थी. बताया कि यह प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन की दूसरी आधिकारिक India यात्रा है. इससे पहले दोनों अप्रैल 2016 में India आए थे.

ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) के मुताबिक, Mumbai में शाही दंपति समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों से मुलाकात करेंगे और India में हो रहे ऐसे प्रयासों को करीब से समझेंगे, जो देश के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं.

वहीं, अर्थशॉट पुरस्कार की बात करें तो इस पुरस्कार के तहत हर साल पांच विजेताओं का चयन किया जाता है. प्रत्येक विजेता को अपने समाधान को आगे बढ़ाने और व्यापक स्तर पर लागू करने के लिए 10 लाख ब्रिटिश पाउंड की राशि दी जाती है. प्रिंस विलियम ने करीब 6 साल पहले इसकी शुरुआत की थी. इसका उद्देश्य पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के नए तरीके खोजने वालों और संस्थाओं को बढ़ावा देना है.

–

केआर/