अर्जुन रामपाल ने मां ग्वेन को किया याद, बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट

Mumbai , 2 अक्टूबर . Actor अर्जुन रामपाल ने Friday को अपनी मां ग्वेन रामपाल के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें याद करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. साथ ही, बताया कि वे आज भी परिवार के साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाते हैं.

Actor ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं. Actor ने लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मां, आज भी हम सब आपको याद करके आपका जन्मदिन मनाते हैं. मुझे आपकी बहुत याद आती है क्योंकि आपके जैसा कोई नहीं है. मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ हैं.”

Actor की मां ग्विन रामपाल पेशे से एक स्कूल टीचर थीं और उन्होंने देवलाली (नासिक) के सेंट पैट्रिक स्कूल में पढ़ाया था. ग्वेन रामपाल का लंबी बीमारी के बाद 27 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया था. वह ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं. उन्होंने इस बीमारी के खिलाफ लंबी और कड़ी जंग लड़ी थी.

Actor की बात करें, तो ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल की सफलता के बाद हाई-ऑक्टेन सरवाइवल थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में Actor मलयालम सुपस्टार मोहनलाल भी होंगे. इसके अलावा, भाग्यश्री बोरसे, एक्टर पार्थिबन और आदिल हुसैन भी नजर आएंगे.

पहले फिल्म का नाम अस्थायी तौर पर ‘एल367’ था, बाद में इसका नाम ‘ऑपरेशन गंगा’ रखा गया. ‘ऑपरेशन गंगा’ India के उस बचाव मिशन को कहा जाता है, जिसे रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों, जिनमें हजारों छात्र भी शामिल थे, को वापस लाने के लिए शुरू किया गया था. ‘ए नेशन’स प्रॉमिस’ टैगलाइन वाली फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर India द्वारा चलाए गए सबसे साहसिक और दिलचस्प ऑपरेशनों में से एक पर आधारित होगी.

फिल्म का निर्माण ‘श्री गोकुलम मूवीज’ के बैनर तले किया जा रहा है. एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह फिल्म के एक्शन सीन कोरियोग्राफ करेंगे, जिन्होंने ‘धुरंधर’ और ‘किल’ में काम किया है. म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव हैं, जो पैन-इंडिया फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब ‘ऑपरेशन गंगा’ का म्यूजिक दे रहे हैं.

–

एनएस/पीएम