अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा

Mumbai , 14 अक्टूबर . Actor अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ में नजर आ रहे हैं. Actor की पत्नी हाल ही में पूजा बनर्जी के पॉडकास्ट में गई थीं, जहां उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया.

नेहा स्वामी ने बताया कि उनकी अर्जुन से पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वह छुट्टियां मनाने अपनी मौसी के घर Mumbai में गई थीं. वीजा के लिए जाने से एक-दो घंटे पहले वह अर्जुन से मिली थीं. उस वक्त अर्जुन ने एक्टिंग करियर शुरू भी नहीं किया था. दूसरी बार मिलने पर अर्जुन ने उनसे पूछा कि वह कहां से हैं और क्या करती हैं. नेहा ने बताया कि वह अपनी मौसी से मिलने आई हैं और फिलहाल कुछ नहीं कर रही हैं.

नेहा ने बताया, “अर्जुन को मेरा नंबर एक दोस्त के जरिए मिला था. उसने मुझे कॉल किया और सीधे कह दिया कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं, तुम्हारा बॉयफ्रेंड बनना चाहता हूं और तुम्हें अभी हां कहना होगा.”

नेहा अर्जुन की इस जिद को देखकर हैरान रह गईं. उन्होंने अर्जुन से पूछा कि वह क्या करते हैं. इस पर अर्जुन ने कहा, “अभी तो कुछ नहीं करता लेकिन अगर तुम हां कहोगी तो तुम्हारे लिए काम करूंगा. तुम्हारे लिए सब कुछ करूंगा.”

नेहा ने बताया कि अर्जुन की यही बात उनके दिल को छू गई और उन्होंने हां कह दिया. लेकिन अर्जुन तुरंत रिश्ते को ऑफिशियल करने पर अड़ गए. जब नेहा ने सोचने के लिए वक्त मांगा तो अर्जुन बोले कि जवाब अभी देना होगा. जैसे ही नेहा मानीं, अर्जुन ने ऐलान कर दिया कि अब वे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हैं और कहा, “अब से तुम मुझे बेबी कहकर बुलाओगी.”

Actor अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया और 20 मई 2013 में शादी की थी. कपल का एक बेटा है, जिसका नाम अयान बिजलानी है. हालांकि, बीच में दोनों के तलाक की खबरें उड़ी थीं लेकिन Actor अर्जुन ने स्पष्ट कर सभी बताया कि उनकी शादी बहुत अच्छी चल रही है.

–

एनएस/पीएम