
Mumbai , 2 नवंबर . Bollywood में स्टार किड्स की जिंदगी अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय रहती है. कभी उनके कपड़े और हेयरस्टाइल सुर्खियां बटोरते हैं तो कभी social media पर शेयर की गई उनकी छोटी-छोटी झलकियां फैंस का ध्यान खींच लेती हैं. हालांकि, कुछ स्टार किड्स ऐसे भी हैं, जो लाइमलाइट से थोड़ी दूरी बनाकर अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हैं.
इसी बीच मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान अपनी एक social media पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं.
अरहान ने हाल ही में अपने ग्रूमिंग सेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. इनमें वह सैलून में बैठकर आइब्रो की थ्रेडिंग कराते नजर आ रहे हैं. उनकी इस पोस्ट पर मां मलाइका ने मजेदार रिएक्शन दिया.
दरअसल, अरहान खान ने social media पर तस्वीरों और वीडियो का एक फोटो डंप शेयर किया. इसमें उनकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई झलकियां देखने को मिलीं. पोस्ट की एक तस्वीर में अरहान सैलून की कुर्सी पर आराम से लेटे हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक सैलून प्रोफेशनल धागे की मदद से उनकी आइब्रो को शेप देता दिखाई दे रहा है.
अरहान की इस पोस्ट पर उनकी मां मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया. मलाइका ने बेटे की तस्वीर पर Actor सलमान खान के अंदाज में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, ‘इट्स डन ब्रो’
अरहान ने इस फोटो डंप में मां मलाइका की एक तस्वीर भी शामिल की है. इस तस्वीर में मलाइका पूरे स्वैग के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. बेटे ने मां की इस तस्वीर पर लिखा, ‘लास्ट पिक… एपिक’. इसके अलावा पोस्ट में अरहान की एक क्लोजअप सेल्फी भी है. इसमें वह लंबे, बिखरे हुए बालों और मूंछों में दिखाई दे रहे हैं. उनके इस लुक की भी झलक देखने को मिली.
बता दें कि अरहान खान Actress मलाइका अरोड़ा और Actor-फिल्ममेकर अरबाज खान के बेटे हैं. मलाइका और अरबाज ने साल 1998 में शादी की थी. शादी के चार साल बाद 2002 में उनके घर बेटे अरहान का जन्म हुआ. दोनों ने कई साल तक साथ रहने के बाद 2016 में अलग होने का फैसला किया था. इसके बाद 2017 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया. हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों अपने बेटे अरहान के साथ कई मौकों पर नजर आते रहे हैं.
–
पीके/डीकेपी
Skip to content