अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को मिली जान से मारने की धमकी, आम आदमी पार्टी ने भाजपा को घेरा

New Delhi, 12 नवंबर . आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल तथा उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले ने दिल्ली की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है. इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा. पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने एक गुर्गे के जरिए अरविंद केजरीवाल को धमकी भरी कॉल करवाई है. वहीं, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राजधानी में बढ़ते गैंगस्टरवाद और कारोबारियों से रंगदारी मांगने की घटनाओं को लेकर Government और Police की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं.

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा पंजाब को बदनाम करने के लिए चुनाव से पहले इस तरह की हरकतें कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने अपने गुर्गे से अरविंद केजरीवाल को धमकी भरा फोन करवाया है. संजय सिंह ने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के खेल नहीं खेलने चाहिए. जब अरविंद केजरीवाल भाजपा के आका से नहीं डरे तो इन बंदर घुड़की से क्या डरेंगे? उन्होंने कहा कि इस तरह की धमकियों से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पीछे हटने वाले नहीं हैं.

वहीं, सौरभ भारद्वाज ने इस पूरे मामले को दिल्ली की बिगड़ती कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब दिल्ली के पूर्व Chief Minister तक को गैंगस्टरों की ओर से धमकी मिल रही है. उन्होंने कहा कि राजधानी में गैंगस्टरों द्वारा धमकी देना, कारोबारियों से फिरौती मांगना और उनसे फिरौती वसूलना अब आम बात होती जा रही है. इसके कारण दिल्ली के व्यापारियों और कारोबारियों में डर का माहौल बना हुआ है.

सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि दिल्ली के ज्यादातर कारोबारी गैंगस्टरों से मिलने वाली धमकियों की शिकायत Government और दिल्ली Police से करना भी उचित नहीं समझते. उनका कहना है कि कारोबारियों को लगता है कि Police या Government के पास शिकायत करने से भी उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा. ऐसे में वे डर के माहौल में रहने और कई बार मजबूरी में फिरौती देने को विवश हो जाते हैं.

उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसे कई मामले हैं, जिनमें कारोबारियों ने फिरौती की धमकी मिलने के बाद Police में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें फिरौती की रकम देनी पड़ी.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह स्थिति दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. जब शिकायत करने के बाद भी कारोबारियों को सुरक्षा का भरोसा नहीं मिल पा रहा है तो आम नागरिकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं और आम लोगों के मन में सुरक्षा को लेकर चिंता गहराती जा रही है.

उन्होंने अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को मिली जान से मारने की धमकी को इसी व्यवस्था का एक बड़ा उदाहरण बताया. आम आदमी पार्टी ने इस घटना के जरिए भाजपा और केंद्र Government पर दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है. पार्टी नेताओं का कहना है कि राजधानी में गैंगस्टरों की बढ़ती गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है, ताकि कारोबारी, आम नागरिक और जनप्रतिनिधि खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें.

–

पीकेटी/डीकेपी