
अयोध्या, 7 नवंबर . अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर को हनुमान जयंती के जश्न के लिए रोशनी और फूलों से सजाया गया है. भगवान हनुमान की जयंती के अवसर पर आधी रात को विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे, जिसमें माता जानकी की ओर से भेंट किए गए प्राचीन आभूषणों का उपयोग होगा. दर्शन के लिए भक्त वहां इकट्ठा हो गए हैं और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के भी मंदिर आने का कार्यक्रम है.
हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास महाराज ने समाचार एजेंसी से कहा, “पिछले 9 दिनों से लगातार अखंड सीताराम नाम संकीर्तन, वाल्मीकि रामायण, सुंदरकांड पाठ और कई अन्य अनुष्ठान चल रहे हैं. हम इन पूजा-पाठ और अनुष्ठानों की तैयारियां 9 दिन पहले ही शुरू कर देते हैं. आज सुबह 3 बजे से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. आज हनुमान जी महाराज की जयंती है. सभी को ढेरों शुभकामनाएं हैं.”
राजू दास महाराज ने बताया कि उन्हें हनुमान जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के अलावा दिल्ली, Maharashtra और Madhya Pradesh के लोग भी मिले हैं. भगवान हनुमान के साधक और भक्त दुनिया के कौने-कौने में हैं. हनुमान जी ‘अष्ट सिद्ध नौ निधि के दाता’ हैं. हनुमान जी का नाम लेने से ही सारे रोग दूर हो जाते हैं. भूत-प्रेत भी अपने आप भाग जाते हैं.
उन्होंने कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव भी मनाया जा रहा है. यह कार्यक्रम रात 8 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक चलेगा. यहां बिल्कुल भी स्थान खाली नहीं रहेंगे.
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत संजय दास ने कहा, “हनुमान जयंती की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. विशेष रूप से कार्तिक महीने में, हनुमान जी को भोग लगाने और उनकी पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है. हनुमान जी के सभी आभूषण और राजसी वस्त्र बाहर निकाले जाएंगे, जिनमें वह आभूषण भी शामिल है जो मां जानकी ने हनुमान जी को दिया था. इसे उन्हें पहनाया जाएगा.”
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जो भी भक्त यहां दर्शन करेगा, वह पुण्य का भागी होगा और धन-धान्य से संपन्न होगा.
–
डीसीएच/
Skip to content