
अयोध्या, 23 नवंबर . भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मभूमि जनकपुर के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है. दोनों धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ ट्रेन सेवा आज से शुरू होने जा रही है.
Prime Minister Narendra Modi और नेपाल के Prime Minister बालेंद्र शाह New Delhi स्थित हैदराबाद हाउस से वर्चुअल माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. वहीं, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.
नई ट्रेन सेवा शुरू होने से अयोध्या और जनकपुर के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी. खासकर राम विवाह उत्सव के दौरान अयोध्या से जनकपुर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा काफी उपयोगी साबित हो सकती है.
ट्रेन सेवा शुरू होने को लेकर अयोध्या के स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है. एक स्थानीय महिला ने से बात करते हुए कहा कि पहले इस मार्ग पर सीधी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं थी. नई सेवा से नेपाल से अयोध्या आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आसानी होगी. साथ ही अयोध्या के लोगों को भी भगवान श्रीराम की जन्मभूमि से माता सीता की जन्मभूमि तक यात्रा करने का अवसर मिलेगा.
स्थानीय निवासी दीपक शुक्ला ने से बात करते हुए इसे Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल बताया. उन्होंने कहा कि अयोध्या और जनकपुर के बीच चलने वाली यह ट्रेन दोनों क्षेत्रों के आध्यात्मिक, भावनात्मक और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देगी. इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को नेपाल के मिथिलांचल क्षेत्र की संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा.
दीपक शुक्ला ने कहा कि राम विवाह उत्सव के दौरान अयोध्या से राम बारात जनकपुर जाती है. इस अवसर पर जनकपुर के लोग अयोध्या से आने वाले श्रद्धालुओं का विशेष आदर-सत्कार करते हैं. दोनों क्षेत्रों के बीच रोटी-बेटी का पुराना संबंध है. ऐसे में नियमित ट्रेन सेवा शुरू होने से लोगों का आवागमन आसान होगा और आपसी रिश्तों में और प्रगाढ़ता आएगी.
उन्होंने कहा कि यह ट्रेन केवल यातायात का साधन नहीं है, बल्कि दोनों क्षेत्रों की ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को जोड़ने का माध्यम भी बनेगी. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस पहल से पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को नई गति मिलेगी तथा India और नेपाल के पारंपरिक संबंध और मजबूत होंगे.
–
एएस
Skip to content