अयोध्या से चुनाव लड़ें योगी आदित्यनाथ, जमानत जब्त हो जाएगी : रविदास मेहरोत्रा

Lucknow, 8 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी. सपा नेता का दावा है कि अगर वे अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो जमानत जब्त हो जाएगी.

Lucknow में से बातचीत में उन्होंने Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव के बयान का समर्थन किया. Thursday को अखिलेश यादव अयोध्या में थे, यहां उन्होंने भागवत कथा में हिस्सा लिया. यहां से उन्होंने कहा कि अगर सीएम चुनावी परिणाम को लेकर आश्वस्त हैं तो अयोध्या से चुनाव क्यों नहीं लड़ते.

सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य के Chief Minister को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी, ताकि उन्हें पता चल सके कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों में कितना भारी गुस्सा है. अगर Chief Minister अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं, तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी.

भाजपा नेताओं के आरोप पर सपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव भागवत कथा में गए थे. जब उनसे संबोधित करने के लिए कहा गया था तो उन्होंने अनुरोध स्वीकार किया. सपा सभी धर्मों का सम्मान करती है. भाजपा राम के नाम पर वोट मांगती है और फिर चंदा चोरी कर लेती है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने सही कहा है कि भगवान राम और श्री कृष्ण एक ही थे.

सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर सपा नेता ने कहा कि Chief Minister जनता का ध्यान अहम मुद्दों से भटकाने के लिए लगातार झूठ बोलते रहते हैं. राज्य में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है. अपराध बढ़ रहे हैं, विकास कार्य ठप पड़ गए हैं, स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और स्कूल बंद हो रहे हैं. कोई भी इन मुद्दों पर बात करने को तैयार नहीं है. सपा नेता ने कहा कि उन्हें Samajwadi Party के बारे में बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि Samajwadi Party का प्रदर्शन पूरे उत्तर प्रदेश में चल रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर Thursday को Lucknow में भी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया. हम लोगों की मांग है कि सीईसी तुरंत इस्तीफा दें.

–

डीकेएम/