
Lucknow, 1 सितंबर . अयोध्या में मछली खाने के आरोप को लेकर शुरू हुआ Political विवाद अब अदालत की चौखट तक पहुंच गया है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने Tuesday को Chief Minister योगी आदित्यनाथ के खिलाफ Lucknow की अदालत में आपराधिक मानहानि का परिवाद दाखिल किया.
अजय राय ने आरोप लगाया है कि Chief Minister की ओर से उनके खिलाफ बिना किसी तथ्य और प्रमाण के मछली खाने संबंधी बयान दिया गया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है.
कांग्रेस की ओर से जारी मीडिया अपडेट के मुताबिक, अजय राय ने अपने अधिवक्ता संजीव पाण्डेय के माध्यम से जनपद न्यायालय Lucknow में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा की अदालत में यह परिवाद दाखिल किया है. परिवाद में अजय राय ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के उस बयान को आधार बनाया है, जिसमें अयोध्या में निषाद सम्मेलन के दौरान उनके मत्स्य भोज में मछली खाने को लेकर टिप्पणी की गई थी.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी के दर्शन के लिए गए थे और वहां राम निहाल निषाद की ओर से आयोजित निषाद सम्मेलन में मत्स्य भोज का आयोजन हुआ था. कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि अजय राय ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से आहत होकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है.
अब इस मामले में अदालत की कार्यवाही के जरिए यह तय होगा कि परिवाद पर आगे किस प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जाती है. अजय राय ने Chief Minister के आरोपों को पूरी तरह गलत और तथ्यहीन बताते हुए कहा है कि वह पूर्ण शाकाहारी हैं. उनका आरोप है कि उनके बारे में इस तरह का बयान देकर न केवल उनकी सार्वजनिक छवि को प्रभावित करने का प्रयास किया गया, बल्कि उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया.
बता दें कि अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम को लेकर Chief Minister योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ यह विवाद अब सीधे उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष प्रदेश नेतृत्व के बीच कानूनी टकराव का रूप लेता दिखाई दे रहा है.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content