अयोध्या में भाजपा को हराने के लिए एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी: अखिलेश यादव

Lucknow, 10 अक्टूबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए Samajwadi Party का एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी है. अखिलेश ने आरोप लगाया कि चोरों को क्लीन चिट देने वाले भी उनके हिस्सेदार होते हैं. उन्होंने कहा कि Lok Sabha चुनाव के नतीजे भाजपा भूल गई है, इस बार जनता उसके घमंड का पानी उतार देगी.

उन्होंने अयोध्या की उन माताओं का भी जिक्र किया, जिन्होंने उनके मुताबिक, एक दुखी मां का अपमान होते देखा है. अखिलेश यादव ने Saturday को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को अपने आंतरिक सर्वे में भी यह पता चला है या नहीं कि अयोध्या में उसकी ओर से कोई चुनाव लड़ना नहीं चाहता. उन्होंने कहा कि पावन स्थलों पर वनस्पतिजीवियों का कोई काम नहीं है.

Samajwadi Party के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर इटावा के सैफई में आयोजित श्रद्धांजलि में अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी का जीवन समाजवादी सिद्धांतों के प्रति समर्पण की बहुमूल्य धरोहर है. उन्होंने सिखाया कि मानवता की पहली सीढ़ी मदद है और सबसे कमजोर व्यक्ति की ओर हाथ बढ़ाकर उसे साथ लेकर चलना चाहिए. केवल भेदभाव मिटाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मन में मौजूद भेदभाव की भावना को भी खत्म करना होगा. जब तक लोग पीड़ित, दुखी और अपमानित हैं, तब तक संघर्ष जारी रखना होगा.

उन्होंने कहा कि Samajwadi Party का पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को साथ लाने का विचार प्रेम, दया और अपनापन की बुनियाद पर टिका है. नेताजी इन मूल्यों के जीवंत उदाहरण थे और पीडीए के प्रकाशस्तंभ के रूप में हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे. उन्होंने कमजोर, पीड़ित और बेसहारा लोगों को साथ जोड़ने, सामाजिक भेदभाव खत्म करने और मुलायम सिंह यादव के अधूरे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया.

अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव आयोग के पीछे खड़े होकर वोट चोरी की साजिश रचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसकी जिम्मेदारी निष्पक्ष तरीके से काम करते हुए अपनी विश्वसनीयता बनाए रखना है. जब आयोग पर सवाल उठते हैं, तो भाजपा बचाव में क्यों सामने आ जाती है? उन्होंने कहा कि इससे संदेह पैदा होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मतदाता सूची में विपक्षी समर्थकों के नाम कटवाना चाहती है. उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान Samajwadi Party के पीडीए प्रहरियों ने कथित तौर पर फर्जी फार्म-7 भरवाकर वोट कटवाने के मामले पकड़े थे.

उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने इस संबंध में सबूतों के साथ शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में दशरथ नाम के व्यक्ति के जरिए 100 से अधिक फार्म-7 भरवाए जाने और बिधूना में सपा के नगर अध्यक्ष के कथित फर्जी हस्ताक्षरों से वोट कटवाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार एक व्यक्ति के नाम से पांच से अधिक फार्म-7 नहीं भरे जा सकते. इन आरोपों पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं है.

अखिलेश यादव ने कहा कि President से मुलाकात के दौरान विभिन्न दलों के नेताओं ने चुनाव संबंधी शिकायतें रखीं और President ने उनसे बेईमानी तथा वोट चोरी के सबूत मांगे. उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में प्रशासन के दुरुपयोग और धांधली के आरोप भी लगाए. सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की कथित बेईमानी के खिलाफ जनता के बीच रहकर संघर्ष जारी रहेगा. उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण बचाने की लड़ाई होगा. इसमें किसान, नौजवान, छात्र और व्यापारी समेत सभी वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

–

विकेटी/डीकेपी