
Lucknow, 8 नवंबर . उत्तर प्रदेश Government में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम को बेहद सफल और ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा कि उपPresident की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में Chief Minister , उपChief Minister , केंद्रीय मंत्रियों सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. देश-विदेश से लाखों की संख्या में भगवान श्रीराम के भक्त और श्रद्धालु इस उत्सव का हिस्सा बने.
यूपी Government में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि योगी Government के कार्यकाल में आयोजित दीपोत्सव का यह दसवां संस्करण था. इस बार पिछले सभी नौ संस्करणों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया गया.
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर रामायण के सातों कांडों की थीम पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं. इसके साथ ही प्रदेश Government के विकास कार्यों को भी झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा.
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम के प्रतीकात्मक स्वरूपों का स्वागत और पूजन भी एक विशेष क्षण रहा. इसके बाद 30 लाख से अधिक दीपों को एक साथ प्रज्वलित कर अयोध्या को रोशनी से जगमगा दिया गया. इस आयोजन में हजारों की संख्या में संतों, विद्वानों और ब्राह्मणों ने भी भाग लिया. वहीं, ग्रीन क्रैकर्स, लेजर शो और 3डी मैपिंग प्रोजेक्शन ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया.
जयवीर सिंह ने कहा कि उपPresident ने अपने संबोधन में दीपोत्सव की सराहना की. उन्होंने कहा कि अपने 40 वर्षों के सामाजिक और Political जीवन में उन्होंने इतना भव्य, अद्भुत और अलौकिक कार्यक्रम पहले कभी नहीं देखा. यह आयोजन प्रदेश Government और इससे जुड़े सभी लोगों की मेहनत का परिणाम है.
वहीं, अखिलेश यादव द्वारा कारसेवकों को लेकर उठाए जा रहे मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए जयवीर सिंह ने कहा कि Samajwadi Party को पहले भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाने और कारसेवकों पर गोली चलवाने की घटना को लेकर आत्ममंथन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को उन कारसेवकों के परिवारों से माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने उस घटना में अपने प्रियजनों को खोया था.
मंत्री ने दीपोत्सव की सफलता पर देशवासियों को बधाई देते हुए कामना की कि भगवान श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे और India अपनी सनातन संस्कृति, विरासत और विकास के आधार पर विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़े.
–
एएस
Skip to content