
बगदाद, 26 सितंबर . इराक Government ने Saturday को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि वह अमेरिकी प्रतिबंधों से कुछ हवाईअड्डों को छूट दिलाने के लिए वाशिंगटन से सीधी बातचीत कर रही है, ताकि ईरान के साथ फ्लाइट्स फिर से शुरू हो सकें.
इराक के Prime Minister अली अल-जैदी के मीडिया कार्यालय ने कहा कि छूट की यह मांग इसलिए की गई है ताकि मेडिकल इलाज, शिक्षा, धार्मिक यात्राओं और आम नागरिकों के हितों के लिए उड़ानें जारी रखी जा सकें. यह कदम क्षेत्र में काम करने वाली ईरानी एयरलाइंस के खिलाफ अमेरिकी ट्रेजरी विभाग द्वारा हाल ही में उठाए गए कदमों के बाद उठाया गया है.
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि इराक क्षेत्रीय तनाव को कम करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है. साथ ही चेतावनी दी गई कि लंबे समय तक चलने वाला संकट स्थिति को और जटिल बना सकता है. उन्होंने सभी पक्षों से बातचीत के जरिए विवादों को सुलझाने का आह्वान किया गया.
इराकी मीडिया के अनुसार, यह कदम तब उठाया गया जब हाल ही में अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद कई इराकी हवाई अड्डों ने ईरान से आने-जाने वाली उड़ानों को रोक दिया.
इस महीने की शुरुआत में, अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने ईरान के एविएशन सेक्टर को निशाना बनाते हुए नए प्रतिबंधों की घोषणा की थी. विभाग ने उन मंजूरियों को रद्द कर दिया था जिनके तहत गैर-अमेरिकी एयरलाइंस को अमेरिकी मूल या अमेरिकी नियंत्रण वाले कमर्शियल विमानों को ईरान ले जाने की अनुमति थी. साथ ही चेतावनी दी गई कि प्रतिबंधों का सामना कर रही ईरानी एयरलाइंस की मदद करने वाली विदेशी कंपनियों – चाहे वह विमान, कार्गो, सेल्स-एजेंट, खरीद या अन्य सहायता के माध्यम से हो – को गंभीर नतीजों का सामना करना पड़ सकता है.
सरकारी इराकी समाचार एजेंसी (आईएनए) की रिपोर्ट के अनुसार, Friday को मध्य इराक के नजफ इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने ईरान से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अगले आदेश तक रोक दिया गया.
आईएनए ने एयरपोर्ट प्रशासन के बयान का हवाला देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों के आधिकारिक निर्देशों के तहत स्थानीय समयानुसार सुबह 2 बजे (Thursday को 2300 जीएमटी) से यह रोक लागू हो गई.
बयान में कहा गया कि एयरलाइंस और संबंधित ऑपरेटिंग कंपनियों को निर्देश दिया गया कि वे रोकी गई उड़ानों के संबंध में कोई ऑपरेशनल कदम न उठाएं और सेवाएं फिर से शुरू करने को लेकर उन्हें बाद में आधिकारिक तौर पर सूचित किया जाएगा.
इराकी विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, Government ने Thursday को बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिकी दूतावास के डिप्लोमैटिक सपोर्ट सेंटर का नियंत्रण अपने हाथ में लेने के लिए आधिकारिक तौर पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए.
इस समझौते पर मंत्रालय के मुख्यालय में इराक के उप विदेश मंत्री मोहम्मद हुसैन बहर अल-उलूम और इराक में अमेरिकी दूतावास के चार्ज डी’अफेयर्स स्टीवन फैगिन ने हस्ताक्षर किए. इसमें कहा गया है कि यह हैंडओवर इराकी Government की उन कोशिशों का हिस्सा है, जिनका मकसद इस साल 30 सितंबर की तय समय-सीमा के मुताबिक, इराक में अमेरिकी नेतृत्व वाले इंटरनेशनल गठबंधन और विदेशी सेना की मौजूदगी को खत्म करने की प्रक्रिया को पूरा करना है.
बह्र अल-उलूम ने इस कदम को द्विपक्षीय संबंधों को साझेदारी के एक नए दौर में ले जाने के लिए अहम बताया, खासकर आर्थिक, विकास और ऊर्जा के क्षेत्रों में.
इस साल इस ठिकाने पर बार-बार ड्रोन और रॉकेट से हमले हुए हैं. ऐसा 28 फरवरी को ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों और उसके बाद ईरान की ओर से इजरायल और अमेरिका के क्षेत्रीय सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमलों के बाद हुआ.
–
केआर/
Skip to content