अमेरिका: मोंटाना गवर्नर मेंशन में पहली बार मनी दीपावली, बॉलीवुड के गानों पर झूमे लोग

हेलेना (मोंटाना), 5 नवंबर . अमेरिका के मोंटाना राज्य के गवर्नर मेंशन में पहली बार दिवाली का जश्न मनाया गया. विशेष आयोजन में राज्य के Political नेतृत्व, भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने हिस्सा लिया.

26 अक्टूबर को आयोजित हुए इस कार्यक्रम की झलकियां सिएटल स्थित महावाणिज्य दूतावास ने Thursday को social media प्लेटफॉर्म पर दिखाईं. इनमें पारंपरिक अंदाज में दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की गई.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर सीजीआई सिएटल ने बताया, “India के सिएटल स्थित कॉन्सुलेट जनरल (सीजीआई सिएटल) ने मोंटाना वर्ल्ड अफेयर्स काउंसिल के साथ मिलकर इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. समारोह की मेजबानी मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट और उनकी पत्नी एवं फर्स्ट लेडी सुसान जियानफोर्ट ने की.”

इस अवसर पर सीजीआई सिएटल के कौंसुल जनरल ने गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट का India के हालिया सफल दौरे पर चर्चा की. गवर्नर ने इस यात्रा के दौरान 36 सदस्यीय मोंटाना प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था. कौंसुल जनरल ने यात्रा के दौरान हुई चर्चाओं और उपलब्धियों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई. उन्होंने अंधेरे से रोशनी की ओर ले जाने वाले पर्व की शुभकामनाएं दीं.

समारोह में हेलिना की मेयर एमिली डीन भी मौजूद रहीं. आयोजकों ने गवर्नर, फर्स्ट लेडी और मेयर का भारतीय समुदाय तथा कॉन्सुलेट का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया.

दिवाली समारोह में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला. इस दौरान India के पारंपरिक परिधान में सजे धजे स्थानीय लोगों ने Bollywood के लोकप्रिय गाने ‘लंदन ठुमकदा’ पर नृत्य प्रस्तुत किया. प्रस्तुतकर्ताओं ने कहा कि उनको भारतीय गाने पर डांस करके बहुत अच्छा लगा.

मोंटानावासियों की इस प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया. लोगों को भारतीय व्यंजन भी परोसा गया.

स्थानीय लोगों हरेक पल का आनंद उठाते दिखे. उन्होंने कहा, ये न सिर्फ प्रकाश के उत्सव को मनाने का सुंदर मौका रहा बल्कि इसके जरिए हमने एक दूसरे की संस्कृति को समझने का भी प्रयास किया.

–

केआर/