
jaipur, 7 नवंबर . Rajasthan Police की संगठित अपराध और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एक बड़ी सफलता मिली है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य और वांछित गैंगस्टर हरिचंद जाट उर्फ ‘हरि बॉक्सर’ को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है.
यह कार्रवाई Police महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई.
अतिरिक्त Police महानिदेशक (एडीजीपी) दिनेश एमएन के मार्गदर्शन में काम कर रही Rajasthan एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने हरि बॉक्सर को हिरासत में लेने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई.
एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) के Police उपमहानिरीक्षक और इंटरपोल संपर्क अधिकारी योगेश यादव की निगरानी में काम कर रही विशेष टीम ने महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई और फरार आरोपी का पता लगाने के लिए समन्वित प्रयास किए.
अंतरराष्ट्रीय अभियान के तहत Rajasthan Police ने हरि बॉक्सर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने में भी सहयोग किया.
उसकी लोकेशन का पता लगाने और उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए Police ने पांच देशों में इंटरपोल को 14 अलग-अलग संदर्भ (रेफरेंस) भेजे थे.
हिरासत की कार्रवाई को मजबूत बनाने के लिए Police ने संबंधित अधिकारियों को अस्थायी गिरफ्तारी अनुरोध, आरोपी का विस्तृत और अद्यतन डोजियर तथा उसके फिंगरप्रिंट भी उपलब्ध कराए.
हरि बॉक्सर की जड़ें Rajasthan से जुड़ी हुई हैं. उसका जन्म, पालन-पोषण और अपराध की दुनिया में शुरुआती सफर राज्य से ही जुड़ा रहा है.
उसका असली नाम हरिचंद जाट है और वह Rajasthan के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बांसूर क्षेत्र का रहने वाला है. उसके पिता गिरधारी जाट एक सामान्य किसान हैं.
अपराध की दुनिया में आने से पहले हरिचंद कथित तौर पर गांव में सामान्य जीवन जीता था और देश या राज्य की सेवा करने का सपना देखता था.
हरि बॉक्सर की पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो वह शुरुआत में भारतीय सेना या Rajasthan Police में भर्ती होना चाहता था.
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान वह jaipur आया. यहां उसने पेशेवर बॉक्सिंग का प्रशिक्षण लिया और बाद में युवाओं को बॉक्सिंग की कोचिंग भी देने लगा.
jaipur में बॉक्सिंग रिंग से उसके जुड़ाव और बॉक्सिंग कोच के रूप में काम करने के कारण उसे ‘हरि बॉक्सर’ नाम मिला. यह नाम पहले उसके दोस्तों और social media पर लोकप्रिय हुआ और बाद में आपराधिक जगत में भी उसकी पहचान बन गया.
अब हरि बॉक्सर को India वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उसकी हिरासत को Rajasthan Police के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. Police का कहना है कि यह कार्रवाई देश के बाहर सक्रिय गैंगस्टरों और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता है.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content