
Mumbai , 29 अक्टूबर . Bollywood Actress प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है. आसमान में छाए बादलों की वजह से उन्हें अमेरिका में चांद दिखने का इंतजार करना पड़ रहा है.
प्रीति जिंटा ने एक्स पर चिंता जाहिर की कि अमेरिका के ईस्ट कोस्ट पर उन्हें चांद नहीं दिख रहा है, जबकि उनका व्रत चल रहा है.
उन्होंने लिखा, “क्या सिर्फ मुझे ही ऐसा लग रहा है या चांद गायब हो गया है? क्या किसी ने ईस्ट कोस्ट पर चांद देखा है? मेरा करवा चौथ का व्रत चल रहा है और बादलों के बीच चांद लुका-छिपी खेल रहा है.”
लॉस एंजिल्स में अपने पति और बच्चों के साथ रहने वालीं यह एक्ट्रेस अक्सर social media पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं.
बता दें कि प्रीति ने फरवरी 2016 में लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ से शादी की थी. नवंबर 2021 में सरोगेसी के जरिए इस कपल के जुड़वां बच्चे जय और जिया हुए.
मां बनने के बाद से Actress ने कई बार बताया है कि कैसे उनकी प्राथमिकताएं बदली हैं और वह अपने काम और बच्चों की परवरिश के बीच कैसे संतुलन बनाने की कोशिश करती हैं.
इससे पहले सितंबर में प्रीति ने अपने काम और निजी जिम्मेदारियों को एक साथ संभालने की एक झलक फैंस के साथ शेयर की थी. उन्होंने घर लौटने के अपने लंबे सफर की तस्वीरें साझा की थीं, ताकि वह अपने जुड़वां बच्चों जय और जिया के स्कूल के पहले दिन उनके साथ रह सकें.
उन्होंने social media पर लिखा, “स्कूल के पहले दिन में शामिल होने के लिए दुनिया के दूसरे कोने से भागती हुई आई हूं. मैं इसे किसी भी कीमत पर मिस नहीं कर सकती थी.”
उन्होंने अपनी यात्रा की कुछ झलकियां भी शेयर कीं, जिनमें फ्लाइट से ली गई एक सेल्फी और विमान की खिड़की से दिखने वाला नजारा शामिल है. लंबे ब्रेक के बाद Actress अमेरिका और India के बीच अपने निजी और पेशेवर कामों को संभाल रही हैं.
प्रीति ने ‘बंटवारा 1947’ के साथ एक्टिंग में वापसी की. यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है और आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है.
कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘वाइब’ में भी नजर आईं, जिसमें उन्होंने ‘मैडम एच’ का किरदार निभाया है. इस स्पाई कॉमेडी फिल्म में कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव भी हैं.
–
ओपी/
Skip to content