
न्यूयॉर्क, 30 अगस्त . अमेरिका के साउथ कैरोलिना राज्य के कोलंबिया शहर में एक पार्क में हुई फायरिंग में एक Police अधिकारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा अधिकारी घायल हो गया. Police के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर की भी मौत हो गई है. कोलंबिया Police विभाग के प्रमुख डब्ल्यूएच स्किप होलब्रुक ने इस घटना की पुष्टि की.
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, होलब्रुक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह घटना शहर के हेजलवुड रोड स्थित साउथईस्ट पार्क में हुई. दो Police अधिकारी घरेलू विवाद की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचे थे, तभी गोलीबारी हो गई.
कोलंबिया Police विभाग के अनुसार, 29 वर्षीय क्रिस डीलोंग ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मारे गए.
इसके अलावा, दूसरे अधिकारी डेविड डाइमॉक भी गोली लगने से घायल हो गए. हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई गई है.
Saturday शाम आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में होलब्रुक ने कहा, “हम ऐसी दुखद परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं जिसकी शायद कोई कल्पना भी नहीं कर सकता.”
Police ने बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12 बजे तक घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया था. जांच जारी रहने के कारण कानून-व्यवस्था एजेंसियों ने लोगों से उस इलाके से दूर रहने की अपील की.
‘ऑफिसर डाउन’ मेमोरियल पेज के अनुसार, कोलंबिया में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद होने वाले आखिरी Police अधिकारी लेफ्टिनेंट फिलिप जॉर्ज श्लाटेरेर थे, जिनकी 25 जुलाई 1974 को मौत हुई थी. यानी इसके बाद 50 साल से भी अधिक समय तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया था.
इस महीने की शुरुआत में भी अमेरिका के केंटकी राज्य के लेक्सिंगटन शहर में एक पार्क में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य लोग घायल हुए थे.
लेक्सिंगटन Police प्रमुख लॉरेंस वेदर्स के अनुसार, यह घटना शहर के डाउनटाउन इलाके में स्थित चार्ल्स यंग पार्क में हुई, जहां कुल पांच लोगों को गोली लगी थी.
घायलों में एक चार साल का बच्चा, एक 14 साल का किशोर और दो वयस्क शामिल थे. वेदर्स ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी चोटें जानलेवा नहीं थीं.
जांच जारी रहने के दौरान डाउनटाउन लेक्सिंगटन में बड़ी संख्या में Police बल तैनात रहा और आसपास की कई सड़कों को बंद कर दिया गया था.
एक अन्य अलग घटना में, वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए थे. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए पूरे कैंपस को लॉकडाउन कर दिया था.
–
एवाई/एएस
Skip to content