अमेरिका की जनता का संदेश साफ, उन्हें नहीं चाहिए ऐसा नेता जो लोगों को बांटे: ओबामा

वाशिंगटन, 4 नवंबर . अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में रिपब्लिकन पार्टी को जोर का झटका लगा है. कई अहम सीटों पर वो हार गई है. नतीजे सामने आने के बाद पूर्व अमेरिकी President बराक ओबामा ने कहा कि ये जनता लोगों को बांटने की कोशिश करने वाली सियासत को नकार रही है.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर ओबामा ने कहा, “अमेरिकी जनता ने एक स्पष्ट संदेश दे दिया है. वो ये कि वो ऐसी राजनीति चाहते हैं जो लोगों को बांटने के बजाय उन्हें एकजुट करे, और ऐसे नेता चाहते हैं जो उनके सामने आने वाली चुनौतियों का ठोस समाधान प्रस्तुत कर सके.”

उन्होंने जीत का कारण साझा मूल्यों और एकजुटता से आगे बढ़ने की सोच को माना. आगे लिखा, “ये नतीजे इसलिए संभव हो पाए क्योंकि देश के हर हिस्से से बेहतरीन उम्मीदवार आगे आए. यहां तक कि उन इलाकों से भी, जहां जीत की उम्मीद बहुत कम मानी जाती थी. वे अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए थे और उनके Political विचार भी अलग-अलग थे, लेकिन वे कुछ साझा मूल्यों, जनसेवा में विश्वास और अपने जिलों व राज्यों के लोगों को सबसे ऊपर रखने की प्रतिबद्धता से एकजुट थे.”

ओबामा ने मध्यावधि चुनाव प्रचार में जुटे रहे कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स का भी आभार जताया. उन्होंने कहा, “हम उन हजारों चुनाव कार्यकर्ताओं और दोनों पार्टियों के स्वयंसेवकों के भी आभारी हैं, जिन्होंने चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मदद की और हमारे लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक को बखूबी निभाया.”

पूर्व President ने अपने बयान में लोगों को भविष्य के लिए तैयार रहने की बात कही. उन्होंने कहा, “मौजूदा प्रशासन का कार्यकाल अभी दो साल और है. ऐसे में हमारा काम और अहम हो जाता है. अब पार्टी और सहयोगियों को अपनी आस्तीनें चढ़ाकर काम करना होगा. जहां भी हमारे पास बदलाव लाने का अधिकार है, वहां बदलाव लाना होगा ताकि आगे और नुकसान न होने दें और भविष्य के लिए तैयार हों.”

–

केआर/