
Mumbai , 20 अक्टूबर . अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने Tuesday को दावा किया कि India और अमेरिका एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं और इसकी जल्द घोषणा की जा सकती है.
रूबियो ने यहां पत्रकारों से कहा, “हम समझौते के बहुत ज्यादा करीब हैं. मैं कहूंगा कि हम समझौते पर अमल किए बिना भी उतने ही करीब हैं जितना आप हो सकते हैं.”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि बहुत कम चीजें पूरी करनी बाकी हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यह जल्द ही होगा.” उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश जल्द ही एक घोषणा करेंगे, जिसके बाद समझौते पर हस्ताक्षर होंगे.
रूबियो ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी विदेश विभाग सीधे तौर पर व्यापार समझौतों पर बातचीत नहीं करता है, लेकिन चर्चा में पूरी तरह से शामिल रहता है.
उन्होंने टिप्पणी की, “मेरे समकक्ष, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और मैं इसकी बहुत परवाह करते हैं.”
इस महीने की शुरुआत में, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि India को व्यापार समझौते के पहले चरण को जल्द ही अंतिम रूप देने की उम्मीद है.
रूबियो ने कहा कि उन्होंने Mumbai में अपनी बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर चर्चा की और अमेरिका-India रणनीतिक साझेदारी के महत्व की पुष्टि की.
एक्स पर बैठक का विवरण साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “Mumbai में, भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और मैंने अमेरिका-India रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के महत्व की पुष्टि करते हुए ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर चर्चा की.”
वहीं, India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि रूबियो और विदेश मंत्री जयशंकर के बीच रक्षा, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई है. उन्होंने कहा, “दोनों नेताओं के बीच अमेरिका-India सहयोग को और मजबूत करने पर अच्छी चर्चा हुई. हम अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति दे रहे हैं.”
रूबियो इस साल की अपनी दूसरी India यात्रा के लिए Tuesday को Mumbai पहुंचे. विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की. इससे पहले ताज महल पैलेस होटल में 26/11 ताज स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.
–
केआर/
Skip to content