
अमृतसर, 27 अक्टूबर . पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 10 आधुनिक पिस्तौल के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर की ओर से की गई इस कार्रवाई के बारे में Tuesday को पंजाब के Police महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि Chief Minister भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान सीमा पार से अवैध हथियारों की आवक को रोकने के लिए पंजाब Police द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के हिस्से के रूप में काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने तीन व्यक्तियों को 10 विदेशी अति-आधुनिक 30 बोर पिस्तौलों और मैगजीनों सहित गिरफ्तार करके सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है.
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दलजीत सिंह (निवासी गांव सिंघोकी, अमृतसर), गुरजंट सिंह (निवासी गांव सिंघोकी, अमृतसर), और अरशदीप सिंह (निवासी गांव निसोके, अमृतसर) के रूप में हुई है. Police टीमों ने पिस्तौल बरामद करने के अलावा उनके मोटरसाइकिल, जिसका उपयोग अवैध हथियारों की तस्करी के लिए किया जा रहा था, को भी जब्त कर लिया है.
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे, जो Police से बचने और अवैध हथियारों की खेप को पहुंचाने के लिए एन्क्रिप्टेड संचार प्लेटफार्मों का उपयोग कर रहा था. उन्होंने कहा कि इन हथियारों को आगे संगठित नेटवर्क के माध्यम से आपराधिक तत्वों को सप्लाई किया जाना था.
उन्होंने कहा कि सीआई अमृतसर की टीमों को विशेष गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध दलजीत सिंह और अरशदीप सिंह, अपने साथी गुरजंट सिंह के साथ रामदास सेक्टर में ड्रोन के माध्यम से भेजी गई हथियारों की खेप प्राप्त की है और वे इस खेप को दूसरे पक्ष को डिलीवरी करने के लिए एक काले मोटरसाइकिल पर अमृतसर के वेरका बाईपास की ओर जा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि इस जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआई अमृतसर की टीमों ने छापा मारा और वेरका बाईपास पर फतेहगढ़ शुकरचक अंडर-ब्रिज के निकट तीनों को रोका और उनके कब्जे से मैगजीनों सहित 10 विदेशी और 30 बोर पिस्तौल बरामद कीं.
डीजीपी ने बताया कि इस मामले के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है. वहीं, इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 25(1ए), 25(1बी), 25(7), और 25(8), और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 61(2) और 111 के तहत 27 अक्टूबर को First Information Report दर्ज की गई है.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content