
अमृतसर, 13 अक्टूबर . पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट Police ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. Police ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से छह पिस्तौल, 4.409 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित 12.90 लाख रुपये, 12 जिंदा कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया गया है.
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट Police ने ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले पांच नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की है. इस संबंध में पांच अलग-अलग प्राथमिकी (First Information Report ) दर्ज की गई हैं.
डीजीपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल थे. Police अब इन नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है. मामले की आगे की जांच जारी है. जांच के दौरान नशा तस्करी और हथियारों की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. Police यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों को नशीले पदार्थ और हथियार कहां से मिलते थे तथा इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाता था.
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब Police नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. Police का लक्ष्य राज्य को सुरक्षित और नशामुक्त बनाना है.
पंजाब Police ने लोगों से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के जरिए वांटेड अपराधियों और गैंगस्टरों से जुड़ी जानकारी बिना अपनी पहचान बताए दे सकते हैं. इस हेल्पलाइन पर अपराध और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी कोई भी सूचना साझा की जा सकती है.
वहीं दूसरी तरफ, Police की टीमों ने ड्रग्स के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ 590वें दिन भी जारी रखा है. अभियान में 196 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 923 ग्राम हेरोइन, 700 ग्राम अफीम, 1001 नशीली गोलियां और ड्रग मनी के 7,900 रुपए बरामद किए गए. इसके साथ ही सिर्फ 590 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल ड्रग तस्करों की संख्या 84,613 हो गई है.
नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब Police ने 24 लोगों को नशा-मुक्ति के इलाज और पुनर्वास के लिए भी प्रेरित किया है. Police का कहना है कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक पंजाब को नशा मुक्त नहीं बना दिया जाता.
–
पीएम
Skip to content