अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए

अमृतसर, 5 अक्टूबर . अमृतसर में ड्यूटी से घर लौट रहे रेलवे Police (जीआरपी) के एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) पर जानलेवा हमला हुआ है. तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एएसआई पर फायरिंग की, जिसमें वे घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, भाजपा ने हमले की निंदा करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भगवंत मान Government पर सवाल उठाए.

जीआरपी के एएसआई की पहचान सुखचैन सिंह के रूप में हुई है. वे Sunday देर रात अपनी ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे. इसी बीच, अजनाला थाना क्षेत्र के जगदेव खुर्द गांव के पास सुखचैन सिंह पर गोलियां चलाई गईं. Police के अनुसार, यह घटना उनके गांव के पास एक नहर के पुल के नजदीक घटी. सुखचैन सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर करीब से गोली चला दी.

डीएसपी धर्मेंद्र कल्याण ने कहा कि जीआरपी अमृतसर में तैनात एएसआई सुखचैन सिंह ड्यूटी से घर लौट रहे थे. उनका घर अजनाला थाना क्षेत्र के जगदेव खुर्द गांव में स्थित है. जैसे ही वे नहर के पास अपने गांव के नजदीक पहुंचे, मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने, जिनमें सुखचैन सिंह भी मोटरसाइकिल पर थे, उन पर करीब से गोली चलाई. गोली उनके बाएं कंधे पर लगी और आर-पार हो गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस मामले में Police ने First Information Report दर्ज कर ली है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है. हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है.

उधर, BJP MP रवनीत सिंह बिट्टू ने हमले की निंदा की और पंजाब Government से Policeकर्मियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल किए. बिट्टू ने आरोप लगाया कि पंजाब में गोलीबारी, हत्या, जबरन वसूली और Policeकर्मियों पर हमलों की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जिससे राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंताएं बढ़ रही हैं.

बिट्टू ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “और कितने Policeकर्मियों पर हमले होंगे? भगवंत मान Government क्या कर रही है? पंजाब में शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जब गोलीबारी, हत्याएं या जबरन वसूली न हो. क्या ये ‘रंगला पंजाब’ है? आज पंजाब गैंगस्टरों के डर में जी रहा है. तीन एएसआई शहीद हो चुके हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “अब Police बल को फिर से निशाना बनाया जा रहा है. अगर Police खुद असुरक्षित है, तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित महसूस कर सकते हैं? दिनदहाड़े हत्याएं, जबरन वसूली और Police पर हमले, क्या यही आपका ‘बदलाव’ है? Chief Minister भगवंत मान, प्रचार और दिल्ली की राजनीति बंद कीजिए . पंजाब को जवाब और निर्णायक कार्रवाई चाहिए.”

–

डीसीएच/