अमृतसर में एएसआई को गोली मारने का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, एक पुलिसकर्मी सस्पेंड

अमृतसर, 24 सितंबर . अमृतसर के राजासांसी इलाके में एएसआई जसवंत सिंह को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार आरोपी Police हिरासत से फरार हो गया है. आरोपी हथियार बरामदगी के दौरान Police को चकमा देकर भाग निकला. घटना के बाद एसएसपी ग्रामीण ने सख्त कार्रवाई करते हुए राजासांसी थाने के एक Policeकर्मी को सस्पेंड कर दिया है.

सूत्रों के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान गांव झंझोटी निवासी करण के रूप में हुई है. Wednesday को Police टीम आरोपी करण को हथियार बरामद करने के लिए मजीठा इलाके में लेकर गई थी. इसी दौरान आरोपी Police पार्टी को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने तत्काल संज्ञान लिया और लापरवाही के आरोप में राजासांसी थाने के एक Policeकर्मी को निलंबित कर दिया. Police अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपी करण की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. उसे पकड़ने के लिए Police की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

दरअसल, यह पूरा मामला 11 सितंबर की रात का है. अमृतसर कमिश्नरेट Police लाइन में तैनात एएसआई जसवंत सिंह मोटरसाइकिल पर जा रहे थे. राजासांसी इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया और उनके सिर पर गोली चला दी. गोली उनकी पगड़ी को भेदते हुए सिर को छूकर निकल गई, जिससे एएसआई जसवंत सिंह बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोट आई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.

Police ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास के cctv फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी करण को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से Police को उसका पांच दिन का रिमांड मिला था.

रिमांड के दौरान ही Police हथियार की बरामदगी के लिए आरोपी को मजीठा ले गई थी, जहां से वह फरार हो गया.

Police ने बताया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

–

एससीएच/