
अमृतसर, 25 अक्टूबर . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने Sunday को पंजाब के अमृतसर स्थित पवित्र भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल में माथा टेका और देश तथा प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की. पवित्र तीर्थ स्थल पहुंचने पर Chief Minister का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.
इस अवसर पर Chief Minister ने भगवान वाल्मीकि की जयंती के पावन अवसर पर देश और Haryana के लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि का जीवन और उनकी शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. उनकी शिक्षाएं समाज में समानता, सौहार्द, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देती हैं.
Chief Minister ने कहा कि भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति, आदर्श जीवन मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं का अनुपम ग्रंथ है. भगवान वाल्मीकि के विचार लोगों को सत्य, धर्म, कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. उनकी शिक्षाएं समाज को एकजुट करने और सामाजिक सौहार्द बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.
इस दौरान Chief Minister सैनी ने जरूरतमंद लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल भी वितरित कीं. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनका जीवन आसान बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना Government की प्राथमिकताओं में शामिल है.
Chief Minister ने कहा कि हमें भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज के हर वर्ग के सम्मान, कल्याण और उत्थान के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यही भगवान वाल्मीकि के प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान होगा.
–
एएमटी/
Skip to content