
अमृतसर, 3 नवंबर . पंजाब में संगठित अपराध, अवैध हथियारों की तस्करी और नशे के नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट Police ने बड़ी सफलता हासिल की है. Police ने अवैध हथियारों और नशे की सप्लाई करने वाले तीन अलग-अलग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
आरोपियों के कब्जे से 12 अवैध पिस्तौल, 2 हैंड ग्रेनेड, 310.10 ग्राम हेरोइन और 33 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.
इस संबंध में पंजाब Police के डीजीपी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशों में बैठे अपने हैंडलरों और गैंगस्टरों के संपर्क में थे. इन विदेशी हैंडलरों की मदद से ड्रोन के माध्यम से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप पंजाब में पहुंचाई जाती थी. इसके बाद इन हथियारों और नशे की सप्लाई को आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जाता था.
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी अवैध हथियारों का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए करते थे. रंगदारी की मांग को लेकर लोगों के घरों और दुकानों पर फायरिंग की जाती थी, ताकि इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर उन्हें अपनी धमकियों के आगे झुकने के लिए मजबूर किया जा सके. Police अब इस पूरे नेटवर्क के विदेशी संपर्कों और स्थानीय सहयोगियों की पहचान करने में जुटी हुई है.
पंजाब Police के डीजीपी के अनुसार, इस मामले में अमृतसर के थाना रणजीत एवेन्यू, थाना छेहरटा और थाना सुल्तानविंड में तीन अलग-अलग First Information Report दर्ज की गई हैं. Police की ओर से आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
Police जांच का मुख्य उद्देश्य इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, हथियार सप्लाई करने वालों, नशा तस्करों और विदेशों में बैठे हैंडलरों की पहचान करना है. इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितनी खेप ड्रोन के माध्यम से पंजाब में भेजी गई और इनका इस्तेमाल किन-किन आपराधिक वारदातों में किया गया.
पंजाब Police ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध, अवैध हथियारों की तस्करी और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. Police का कहना है कि ऐसे आपराधिक नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर पंजाब को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है.
–
एएसएच/एबीएम
Skip to content