अमृतसर: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 जवानों के साथ टीमों ने मारे छापे, 10 संदिग्ध हिरासत में

अमृतसर, 2 सितंबर . पंजाब के अमृतसर जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए Police कमिश्नरेट की टीम ने Wednesday तड़के बड़ा सर्च अभियान चलाया. Police ने कार्रवाई के दौरान करीब 10 संदिग्ध लोगों को राउंडअप किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही करीब 8 से 10 संदिग्ध वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है.

अमृतसर Police ने जिले के अनगढ़ इलाके में यह कार्रवाई की. Police ने सुबह-सुबह पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर अलग-अलग टीमों के माध्यम से घरों और संदिग्ध स्थानों की जांच की. इस दौरान करीब 150 Policeकर्मी अभियान में शामिल रहे. Police की इस कार्रवाई से इलाके में काफी देर तक हलचल बनी रही.

मीडिया से बातचीत करते हुए डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि Police कमिश्नर के निर्देशों के अनुसार नशे के खिलाफ विशेष सर्च मॉडल और ऑपरेशन तैयार किया गया था. Police को सूचना मिल रही थी कि अनगढ़, पल्ला और शेखां समेत आसपास के कुछ मोहल्लों में कुछ लोग चोरी-छिपे नशे का कारोबार कर रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर Wednesday सुबह Police ने योजनाबद्ध तरीके से पूरे क्षेत्र को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

डीसीपी ने बताया कि अभियान में एडीसीपी-1 समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय क्षेत्र के थाना प्रभारी, डी डिवीजन थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में Police बल को शामिल किया गया. Police की अलग-अलग टीमें बनाकर इलाके के विभिन्न हिस्सों में चेकिंग की गई. Police ने संदिग्ध लोगों के साथ बातचीत कर क्षेत्र में नशे की स्थिति के बारे में भी जानकारी जुटाई.

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कुछ लोगों ने Police को बताया कि इलाके में पहले की तुलना में नशे का कारोबार कम हुआ है, लेकिन Police अभी भी मामले की गहराई से जांच कर रही है. सर्च ऑपरेशन के दौरान Police ने कुछ नशीले पदार्थ बरामद किए हैं. इसके अलावा शराब की भी बरामदगी हुई है.

डीसीपी संधू के अनुसार, Police ने कार्रवाई के दौरान करीब 10 संदिग्ध लोगों को राउंडअप किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही करीब 8 से 10 संदिग्ध वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है. इनमें कुछ वाहनों के नंबर और दस्तावेजों से संबंधित कमियां सामने आई थीं.

Police अधिकारियों का कहना है कि सभी संदिग्धों और वाहनों की पूरी तरह से जांच की जा रही है. बरामदगी और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, Police का यह अभियान इलाके में नशे के नेटवर्क और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है.

डीसीएच/