अमूल ने घी और मक्खन की कीमतों को 50 रुपए तक बढ़ाया, एक किलो वाले पैक की कीमत 680 रुपए हुई

New Delhi, 4 नवंबर . देश के दिग्गज सहकारी डेयरी संस्थान अमूल ने Wednesday को घी और मक्खन की कीमतों में 50 रुपए तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया. नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं.

कीमतों में नए संशोधन के बाद अमूल के एक किलो वाले घी (कार्टन) की कीमत 50 रुपए बढ़कर 680 रुपए हो गई है, जो कि पहले 630 रुपए थी. वहीं, अमूल प्योर घी 500 ग्राम वाले पाउच की कीमत 20 रुपए बढ़कर 345 रुपए हो गई है, जो कि पहले 325 रुपए थी.

इसके अलावा, अमूल बटर के 100 ग्राम वाले पैकेट की कीमत 3 रुपए बढ़कर 66 रुपए हो गई है, जो कि पहले 63 रुपए थी. अमूल बटर के 500 ग्राम वाले पैकेट की कीमत 15 रुपए बढ़कर 325 रुपए हो गई है, जो कि पहले 310 रुपए थी.

वहीं, इस महीने की शुरुआत में कर्नाटक में नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इसके साथ ही दही की कीमत भी 54 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 68 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी गई है.

राज्य Government का कहना है कि 8 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि का उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों को बेहतर भुगतान सुनिश्चित करना है. वहीं, कर्नाटक Government और कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) का मानना है कि यह बढ़ोतरी डेयरी किसानों को राहत देगी.

Chief Minister डी. के. शिवकुमार ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह कदम किसानों और गायों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य में सूखे जैसी परिस्थितियों के कारण दूध उत्पादन प्रभावित हो रहा है और पशुओं के लिए गुणवत्तापूर्ण चारा उपलब्ध कराना पहले से अधिक महंगा हो गया है.

Chief Minister ने कहा कि किसानों की ओर से दूध के दाम 12 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जबकि पड़ोसी राज्यों में दूध की कीमतें पहले से अधिक हैं.

उन्होंने कहा, “यदि किसानों की आय पर्याप्त नहीं होगी तो वे पशुओं के चारे पर खर्च कम करने को मजबूर होंगे, जिसका सीधा असर दुग्ध उत्पादन और पशुओं के स्वास्थ्य पर पड़ेगा.”

–

एबीएस