अमित शाह के भोपाल दौरे पर सियासत तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले-क्या वे प्रदेश के असल मुद्दों पर समीक्षा करेंगे

इंदौर, 2 अक्टूबर . केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के Bhopal दौरे को लेकर Madhya Pradesh विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या उनके आने से यहां भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा या वे प्रदेश के असल मुद्दों पर समीक्षा करेंगे.

उमंग सिंघार ने से बात करते हुए कहा कि अमित शाह कितनी भी बार Bhopal आ जाएं लेकिन अब उनका समय जा रहा है और इसे पूरा देश देख रहा है. उन्होंने सवाल किया कि क्या अमित शाह के आने से प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा? क्या वे प्रदेश के असल मुद्दों पर समीक्षा करेंगे.

इस दौरान उन्होंने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए राज्य Government पर लापरवाही और जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया. उमंग सिंघार ने कहा कि इस पूरे मामले में राज्य Government सीधे तौर पर दोषी है. उन्होंने सवाल उठाया कि Government बार-बार जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश क्यों कर रही है.

उन्होंने कहा, “इंदौर Chief Minister मोहन यादव के प्रभार वाला जिला है, फिर Chief Minister जवाबदेही क्यों तय नहीं करना चाहते? क्या इसमें नगरीय प्रशासन मंत्री की कोई जिम्मेदारी नहीं है? क्या महापौर और स्थानीय पार्षद की कोई जवाबदेही नहीं बनती?”

उन्होंने कहा कि पानी और स्वच्छता के नाम पर जनता से पैसा वसूला जा रहा है लेकिन लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी तक नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा अस्पतालों से लिए गए पानी के सैंपल में भी बैक्टीरिया मिले हैं, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है. इसके बावजूद Government चुप्पी साधे हुए है.

सिंघार ने कहा कि भागीरथपुरा के लोग लंबे समय से दूषित पानी की शिकायत कर रहे थे लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. यह सीधे-सीधे महापौर की विफलता है. ऐसे में महापौर को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. क्या Chief Minister इतने सक्षम भी नहीं हैं कि वे महापौर से इस्तीफा ले सके.”

भाजपा द्वारा Madhya Pradesh को अपना गढ़ बताए जाने पर तंज कसते हुए उमंग सिंघार ने कहा, “भाजपा कहती है कि Madhya Pradesh हमारा मायका है लेकिन मायका रूठ गया है और अब विदाई तय है.”

वहीं, राहुल गांधी द्वारा ऑनलाइन फॉर्म-6 में अवैध बदलाव और वोट चोरी के आरोपों पर एनडीए के विरोध को लेकर उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के जरिए एसआईआर में गड़बड़ी करा सकती है और आम नागरिकों के वोट की चोरी कर सकती है. ऐसे में कांग्रेस आम लोगों की आवाज क्यों नहीं उठाएगी. राहुल गांधी यह मुद्दा सौ बार उठाएंगे.

–

पीआईएम/पीएम