
Mumbai , 23 अक्टूबर . Mumbai में Friday को Police को एक धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली. इस ईमेल में दिग्गज Actor अमिताभ बच्चन के Mumbai स्थित घर ‘जलसा’ और सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के नाम शामिल हैं. ईमेल में दोनों पर कथित हमले से जुड़ी बातें लिखी गई थीं. Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमकी भरा ईमेल Mumbai के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) इलाके के एक स्कूल को भेजा गया था. इसके बाद Police को मामले की जानकारी दी गई और जांच शुरू की गई.
ईमेल में अमिताभ बच्चन के घर जलसा का जिक्र करते हुए 31 अक्टूबर और 27 नवंबर को कथित हमले की तारीखें बताई गई थीं.
वहीं, दिलजीत दोसांझ का नाम 27 नवंबर को Mumbai के महालक्ष्मी रेसकोर्स में कथित बम हमले के संदर्भ में लिखा गया था.
धमकी भरे ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारे भी लिखे थे. इसमें धमकी देने वाले ग्रुप के तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का नाम था. मैसेज में अलग-अलग जगहों और समय का जिक्र करते हुए संभावित हमलों की चेतावनी दी गई थी.
इसमें दोपहर 3 बजे मेयर के कार्यालय और दोपहर 1 बजे स्कूलों को निशाना बनाए जाने की बात भी लिखी गई थी. फिलहाल, Police ईमेल की सत्यता और उसमें किए गए दावों की जांच कर रही है.
एक Police अधिकारी के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ 27 नवंबर को अपने इंडिया टूर के तहत Mumbai के महालक्ष्मी रेसकोर्स में परफॉर्म करने वाले हैं.
गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाला कॉन्सर्ट भी हाल ही में सुरक्षा कारणों से चर्चा में रहा था. दिल्ली Police ने शुरुआत में कार्यक्रम की अनुमति पर रोक लगाई थी. इस बीच, कार्यक्रम के आयोजक बुकमायशो लाइव ने उन खबरों को गलत बताया, जिनमें कॉन्सर्ट रद्द होने का दावा किया जा रहा था.
आयोजक ने को दिए बयान में कहा था कि कार्यक्रम की अनुमति अस्थायी रूप से रोकी गई थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया है. फेस्टिवल सीजन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए Police ने सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने को कहा था.
बुकमायशो लाइव ने बताया कि इसके बाद दिल्ली Police के साथ सौहार्दपूर्ण बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत योजना पेश की गई. आयोजकों ने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा और ट्रैफिक से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा. इन चर्चाओं के बाद कॉन्सर्ट की अनुमति पर दोबारा विचार किया गया और मंजूरी दे दी गई.
फिलहाल, Mumbai में अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ का नाम लेकर सामने आए धमकी भरे ईमेल की जांच जारी है.
–
पीके/एबीएम
Skip to content