
अमरेली, 26 अक्टूबर . शरद पूर्णिमा की पावन रात को Gujarat के अमरेली में रंग, रास और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला. ऊर्जा मंत्री कौशिकभाई वेकरिया के आयोजन में भव्य ‘केसरियो शरदोत्सव’ का आयोजन किया गया, जिसमें Political हस्तियों से लेकर युवा खिलाड़ियों तक ने उत्साहपूर्वक गरबा खेला.
केसरियो शरदोत्सव में इफको के चेयरमैन दिलीप संघाणी, सांसद भरत सुतरिया, विधायक जनक तलाविया और जे.वी. काकड़िया सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. Political हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी. इस दौरान नेताओं ने भी गरबा की धुन पर पारंपरिक रास खेलकर उत्सव का आनंद लिया.
Gujarat Government में ऊर्जा मंत्री कौशिकभाई वेकरिया, दिलीप संघाणी, जनक तलाविया और जेवी काकड़िया गरबा खेलते नजर आए. नेताओं ने पारंपरिक अंदाज में रास-गरबा कर उत्सव के माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया. वहीं, Political और सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच मंत्री कौशिकभाई वेकरिया ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ गरबा खेला.
उत्सव में युवा खिलाड़ियों की भागीदारी ने भी सभी का ध्यान खींचा. स्मित मच्छार का पोस्टर लेकर पहुंची खिलाड़ियों की टीम ने पूरे उत्साह के साथ गरबा खेला. पोस्टर के साथ खिलाड़ियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास पहचान दी. पारंपरिक गरबा के साथ आधुनिक सजावट और सोलर थीम के समन्वय ने कार्यक्रम को अलग रूप प्रदान किया.
आयोजन स्थल पर सोलर थीम आधारित आकर्षक सजावट की गई थी. रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधान और गरबा की लयबद्ध धुनों के बीच खिलाड़ियों ने जमकर रास खेला.
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा मंत्री कौशिकभाई वेकरिया को कंधों पर उठाकर अपनी खुशी और उत्साह का इजहार किया.
मंत्री कौशिक वेकारिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमरेली जिला भाजपा और अमरेली विधानसभा भाजपा परिवार ने एक भव्य और सुंदर ‘केसरियो रास उत्सव’ का आयोजन किया. इतने शानदार आयोजन के लिए, मैं जिला भाजपा टीम, अमरेली शहर भाजपा टीम, तालुका भाजपा टीम, कुकावाव तालुका भाजपा टीम और सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.
–
एएस
Skip to content