
पुणे, 22 अक्टूबर . Maharashtra के गोंदिया जिले की आमगांव Police ने अपहरण के एक मामले में सफलता हासिल करते हुए 5 वर्ष के बच्चे को सकुशल छुड़ाया है.
दरअसल, अमरावती शहर में चल रहे गरबा महोत्सव में गरबा देखने में व्यस्त 5 वर्ष के बच्चे को बहला-फुसलाकर एक महिला आमगांव ले आई थी. आमगांव Police और अमरावती Police की सतर्कता से आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मासूम बच्चे को सकुशल उसकी मां के पास पहुंचाया गया.
अपहरण की जानकारी मिलते ही अमरावती Police ने cctv फुटेज और अन्य जांच के जरिए पता लगाया कि महिला बच्चे को लेकर गोंदिया जिले के आमगांव तहसील आई है. इसकी जानकारी अमरावती क्राइम ब्रांच और आमगांव Police को मिली.
जानकारी मिलते ही आमगांव Police ने बच्चे की तलाश शुरू की और रिसामा निवासी रामचरण गुप्ता के यहां एक बच्चा होने की सूचना मिली. घर में प्रवेश करने पर 5 वर्ष का बच्चा बेड पर सोया हुआ मिला. बच्चे की मिली हुई फोटो और सोए हुए बच्चे की फोटो अमरावती क्राइम ब्रांच को भेजकर पहचान की पुष्टि की गई. पुष्टि के बाद अमरावती की जांच टीम आमगांव आकर बच्चे को लेकर अमरावती रवाना हो गई.
अपराधियों के विरुद्ध Police की ओर से की गई कार्रवाई का एक दूसरा मामला Thursday को New Delhi से सामने आया, जहां उत्तर-पूर्वी जिले के एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने प्रतिबंधित पटाखों के एक सप्लायर को पकड़ा है. Police ने बताया कि उसके पास से 57.8 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए गए हैं.
आरोपी की पहचान दिल्ली के अशोक नगर निवासी विशाल (35) के रूप में हुई है. जिले में प्रतिबंधित पटाखों की अवैध सप्लाई पर रोक लगाने के लिए चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत उसे 21 अक्टूबर को पकड़ा गया. Police ने बताया कि आरोपी पहले भी तीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है.
Police के अनुसार, यह ऑपरेशन वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एएटीएस की एक टीम द्वारा चलाया गया. इस टीम का नेतृत्व उत्तर-पूर्व जिले के एएटीएस प्रभारी, इंस्पेक्टर दीपक पांडे कर रहे थे. गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने अशोक नगर इलाके में जाल बिछाया और आरोपी को उस समय पकड़ लिया, जब वह प्रतिबंधित पटाखों से भरे कई बोरे ले जा रहा था.
–
डीके/
Skip to content