
अमरावती, 6 अक्टूबर . Maharashtra के अमरावती शहर के फॉरेस्ट कॉलोनी इलाके में मामूली ट्रैफिक विवाद के बाद चाकू से जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस हमले में एक युवक के पेट में चाकू अटक गया, जिसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है. Police ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Police थाना फ्रेजरपुरा में दर्ज जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 अक्टूबर की रात करीब 12:15 बजे की है. फिर्यादी स्वप्निल रत्नभोज शिंदे (23) निवासी खुर्शीपार, भाई पीयूष मेश्राम के साथ मोपेड से भंडारा जा रहा था. फॉरेस्ट कॉलोनी के सामने रोड पर गलत दिशा से आ रही तीन मोटरसाइकिलों ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी.
टक्कर को लेकर पूछताछ करने पर सामने वाले लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया और दोनों भाइयों से मारपीट की. विवाद इतना बढ़ गया कि एक आरोपी ने स्वप्निल शिंदे के बाएं हाथ की कलाई के ऊपर चाकू से वार कर दिया, जबकि दूसरे आरोपी ने पीयूष मेश्राम के पेट पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में पियूष मेश्राम के पेट में चाकू अटक गया और उसे गंभीर चोट आई.
घायल पीयूष को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती है. वहीं स्वप्निल शिंदे का भी इलाज चल रहा है.
Police जांच में 7 आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी पहचान सोहम, अंशुल, रामा कैथवास, अथर्व, क्रिश बनसोड, मंजीत और अद्वैत के रूप में हुई है. इनमें से आरोपी क्रिश बनसोड को Police ने अरेस्ट कर लिया है. Police के अनुसार क्रिश पर पहले से ही शरीर के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज हैं.
Police ने चेतावनी दी है कि बाकी आरोपी जल्द से जल्द कानून के सामने हाजिर हों, नहीं तो उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आरोपियों को पनाह, मदद या संरक्षण देने वालों पर भी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी.
यह कार्रवाई Police आयुक्त राकेश ओला, Police उपायुक्त यशवंत सोलंके, परिमंडल-1 और सहायक Police आयुक्त नयन अलुरकर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ Police निरीक्षक रविंद्र राजुलवार के नेतृत्व में की गई. टीम में डीबी प्रमुख पीएसआई राहुल महाजन, पीएसआई विश्वजीत सरनाईक, पीएसआई प्रवीण इखार समेत फ्रेजरपुरा Police स्टाफ शामिल थे.
–
एससीएच/
Skip to content